Move to Jagran APP

मुरादाबाद के ब‍िलारी में महापंचायत, क‍िसानों से एकजुटता की अपील, सामाज‍िक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने भी क‍िया संबोधित

भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत हुई। इसमें कई क‍िसा नेताओं ने भागीदारी की। इस महापंचायत के जर‍िए क‍िसानों में जोश भरने का काम क‍िया गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 10:10 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 02:05 PM (IST)
मुरादाबाद के ब‍िलारी में महापंचायत, क‍िसानों से एकजुटता की अपील, सामाज‍िक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने भी क‍िया संबोधित
बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत होगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। ज‍िले के ब‍िलारी में तीन नए कृषि कानूनों के व‍िरोध‍ियों की महापंचायत हुई। संयुक्त किसान मोर्चा की इस महापंचायत में तमाम क‍िसान नेताओं के अलावा सामाज‍िक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी पहुंचीं। उन्‍होंने क‍िसानों को संबोध‍ित क‍िया। इसके अलावा द‍िल्‍ली क‍िसान आंदोलन में लगातार सक्रिय रहीं पूनम पंडित ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस महापंचायत में आसपास के ज‍िलों के भी क‍िसान पहुंचे थे। 

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि नए कृषि कानूनों के विरोध में यह महापंचायत हुई। भाकियू नेताओं ने बताया कि महापंचायत में किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा में 400 किसान संगठन हैं। दिल्ली के बार्डरों पर आंदोलन चल रहा है। सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है। लेकिन, ऐसा नहीं है। किसान आंदोलन जीतकर ही घर लौटेगा। 

महापंचायत में काफी संख्‍या में क‍िसान पहुंचे हैं। क‍िसान नेताओं के संबोधन शुरू करते ही क‍िसानों का उत्‍साह और दोगुना हो गया। कार्यक्रम में क‍िसान अपने हक के ल‍िए आवाज बुलंद कर रहे हैं। 

 यह भी पढ़ें 

मुरादाबाद में कोरोना टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, को-वैैक्‍सीन की जगह लगवा दी कोवीशील्‍ड, प्रतिरक्षण अधिकारी निलंबित

Moradabad BSNL News : मित्रम मोबाइल कनेक्शन उपभोक्‍ताओं को अब म‍िलेगा ढाई गुना ज्‍यादा लाभ

Haridwar Kumbh Mela 2021 : हरिद्वार के व्यापारियों को अब ट्रेन द्वारा देहरादून से मंगाना पड़ेगा माल, पार्सल भेजने पर रेलवे ने लगाई रोक

Moradabad Today Horoscope : प्रेमी जोड़ों के ल‍िए आज का द‍िन है सौभाग्यदायक, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.