मुरादाबाद में बच्चे की आंख में खेल-खेल में डाल दिया पोटाश, स्वजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Moradabad Bhojpur UP मुरादाबाद के भोजपुर में बच्चों के खेलने के दौरान हादसा हो गया। बच्चों ने किशोर की आंख में गंधक- पोटाश डाल दिया। आनन-फानन में किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुरादाबाद। खेल-खेल में बच्चों ने किशोर की आंख में गंधक- पोटाश डाल दिया। इससे किशोर की हालत बिगड़ गई। किशोर के स्वजन को जब मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी अकबर खेती-किसानी का काम करते हैं। अकबर के अनुसार उनका बेटा समीर सोमवार को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी कहीं से कुछ बच्चे गंधक-पोटाश ले आए। खेल-खेल में बच्चों ने समीर की आंखों पर वहीं पाउडर डाल दिया। आंखों में जलन होने पर उसने स्वजन को जानकारी दी तो सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में स्वजन ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई है।
बच्चों पर रखें नजर
आम तौर पर जब बच्चा खेल रहा होता है परिवार के लोग उस पर नजर रखना भूल जाते हैं। कई बार इसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों पर हमेशा नजर रखें। घर के अंदर के साथ बाहर भी निगरानी करें। इससे कई तरह के हादसों से आसानी से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें :-
मुरादाबाद में एसडीएम ने अपने चालक को ग्राहक बनाकर भेजा, ज्यादा रुपये वसूलने पर एमआरआइ सेंटर सील
Moradabad Coronavirus News : जिले में मिले 28 कोरोना संक्रमित, दो लोगों की संक्रमण से मौत