मुरादाबाद की हवा रेड जोन में बरकरार, बरतें सावधानी Moradabad News
मुरादाबाद की हवा लगातार रेड जोन में दर्ज की जा रही है। रविवार को देश के प्रदूषित शहरों की सूची में शहर का नाम 14वें नंबर पर दर्ज किया गया।
मुरादाबाद। ठंड के साथ-साथ प्रदूषित हवा का खतरा शहरवासियों पर लगातार बना हुआ है। मुरादाबाद की हवा लगातार रेड जोन में दर्ज की जा रही है। रविवार को देश के प्रदूषित शहरों की सूची में शहर का नाम 14वें नंबर पर दर्ज किया गया। शहर का हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 349 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रविवार की शाम सात बजकर 38 मिनट की बुलेटिन के मुताबिक, नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का एक्यूआइ 460 दर्ज हुआ। शनिवार को देश के प्रदूषित शहरों की सूची में मुरादाबाद का नाम सातवें नंबर पर दर्ज किया गया था, एक्यूआइ 398 दर्ज किया था। ऐसे में रविवार को एक्यूआइ में भले ही गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन रेड जोन में शहर का हवा लगातार बनी हुई है।
विशेषज्ञों की माने तो फिलहाल प्रदूषित हवा से अभी निजात मिलने वाली नहीं है क्योंकि हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे से कम आंकी जा रही है, शहर की हवा की गति 5.1 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों पर नजर :
शहर एक्यूआइ
नोएडा 460
फरीदाबाद 450
दिल्ली 436
ग्रेटर नोएडा 434
गाजियाबाद 432
कानपुर 418
पानीपत 397
बल्लभगढ़ 394
मुजफ्फरपुर 390
बुलंदशहर 385
नोट ::: आंकड़े केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शाम सात बजकर 38 मिनट के बुलेटिन के मुताबिक।