फेसबुक यूजर्स की आइडी हैक कर मदद को मांग रहे धन Sambhal News
जिस फेसबुक आइडी को हैक कर उसके परिचितों को बना रहे निशाना। कई लोग हो चुके हैं इसका शिकार। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया।
सम्भल,जेएनएन। देश इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में ठगों ने भी ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। फेसबुक यूजर्स की आईडी हैक कर उनके परिचितों से मैसेंजर के माध्यम से ठग मदद की गुहार लगाते हैं। ठग मैसेंजर पर पेटीएम व ऑनलाइन खाते में रुपये भेजने के लिये नंबर देते हैं। पैसे आने के बाद नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।
ठगों ने फेसबुक यूजर्स को शिकार बनना शुरू कर दिया है। ठग लोगों को नये नये प्रलोभन देकर फेसबुक पर ङ्क्षलक भेजते हैं। लोग ठगों द्वारा भेजे गए ङ्क्षलक को डाउनलोड करते हैं और ङ्क्षलक के माध्यम से फेसबुक आइडी हैक कर लेते हैं। ज्यादा समय फेसबुक पर बिताने या ज्यादा फॉलोवर होते हैं। उन्हें ठग अपना निशाना बनाते हैं। आइडी हैक करने के बाद लॉकडाउन में फंसे होने की बात कहकर मदद की गुहार लगाई जाती है। ऐसे में अपने मित्र या परिचितों से बिना बात किए ही पेटीएम व खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। पैसे भेजने के बाद में जब पैसे पहुंचने की बात करते हैं। तब इस ठगी के विषय में पता चलता है। कि उसने इस तरह की उनसे कोई भी मदद नहीं मांगी थी। गुन्नौर क्षेत्र में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। गुन्नौर सीओ केके सरोज ने कहा कि अभी लिखित में किसी ने इसकी शिकायत नहीं की है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
इन लोगों को किया गया है मैसेज
गुन्नौर
1. प्रमोद कुमार निवासी ईसमपुर डांडा गुन्नौर
2. सचिन कुमार ईसमपुर डांडा
3. लायक ङ्क्षसह निवासी भीकमपुर जैनी
4. अकील उर्फ गुड्डू निवासी गुन्नौर
5. राजवीर निवासी कस्बा बस स्टैंड धनारी