Move to Jagran APP

दुष्कर्म पीडि़ता से छेड़खानी, पिटाई हुई तो गुनाह कर लिया कुबूल Moradabad News

महिलाओं और लड़कियों पर ज्यादती कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुष्कर्म के बाद पीडि़ता के साथ छेड़खानी की घटना से लोगों में गुस्सा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 09:40 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:10 PM (IST)
दुष्कर्म पीडि़ता से छेड़खानी, पिटाई हुई तो गुनाह कर लिया कुबूल  Moradabad News
दुष्कर्म पीडि़ता से छेड़खानी, पिटाई हुई तो गुनाह कर लिया कुबूल Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। शादी का झांसा देकर तीमारदार से दुष्कर्म करने वाले अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के सिनोरा गांव के डॉक्टर के भाई की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। उसने घर में घुसकर दुष्कर्म पीडि़ता से छेड़छाड़ कर दी थी। पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। वीडियो में आरोपित अपना गुनाह कुबूल करता नजर आ रहा है। 

loksabha election banner

पांच जनवरी की रात की घटना है। पीडि़ता दिन में डॉक्टर के तांत्रिक भाई के पास शिकायत करने गई। उसने कहा बात करने के लिए रात को तुम्हारी फूफी के घर पहुंचेगा। उसी रात तांत्रिक पहुंच गया। युवती के मुताबिक फूफी काम में लगी थीं। तांत्रिक ने उसे दबोच लिया। उसके शोर मचाने पर भीड़़ जमा हो गई। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

पुलिस ने अभी तक नहीं की कार्रवाई 

हालांकि वीडियो बनाने का तांत्रिक ने विरोध भी किया लेकिन पिटाई के डर से तांत्रिक ने लोगों के सामने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया। कहा युवती से उसकी दोस्ती है। इसलिए मुहल्ले वाले युवती और उसकी फूफी को सुनाकर चले गए। उधर, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। 

दुष्कर्म पीडि़ता के बयान दर्ज

बुधवार को पाकबड़ा पुलिस दुष्कर्म पीडि़ता के बयान दर्ज किए लेकिन मुकदमा अभी तक नहीं लिखा है। थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 

यह था मामला

जिला सम्भल के थाना असमोली क्षेत्र की युवती एसएसपी अमित पाठक से मिली। बताया आरोपित डॉक्टर का ग्राम शाहवाजपुर में अस्पताल है। 18 सितंबर 2019 को उसकी भाभी का आपरेशन हुआ। वह बतौर तीमारदार एक सप्ताह तक अस्पताल में रही। डॉक्टर ने अस्पताल में ही उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन दिसंबर की रात नौ बजे भी डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.