Move to Jagran APP

पराली जलाने में फंस गए एमएलसी, प्रशासन ने उठाया ये कदम Rampur News

पजिलाधिकारी डाक्टर राजेश कुमार के मुताबिक उनकी तहसील क्षेत्र में बुधवार को भी 10 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। 29 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 01:14 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:02 AM (IST)
पराली जलाने में फंस गए एमएलसी, प्रशासन ने उठाया ये कदम Rampur News
पराली जलाने में फंस गए एमएलसी, प्रशासन ने उठाया ये कदम Rampur News

रामपुर, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की सख्ती के बाद प्रशासन भी पराली जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। भोट थाने में लेखपाल अनुराधा चौहान ने विधान परिषद सदस्य घनश्याम ङ्क्षसह लोधी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पराली जलाने में गुरुवार को जिले में 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि बुधवार को 31 किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। 

loksabha election banner

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार ङ्क्षसह ने बुधवार को पराली जलाने में सख्त कार्रवाई की थी। जिला कृषि अधिकारी और तीन तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने तीन थाना प्रभारी हटा दिए थे। बिलासपुर में 29 लेखपालों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई, जबकि स्वार में 11 किसान गिरफ्तार कर लिए गए थे। गुरुवार को लेखपाल भी सक्रिय हो गए और अपने-अपने क्षेत्र में पराली जलाने वालों के खिलाफ थानों में रिपोर्ट कराई। भोट थाने में पराली जलाने में एमएलसी घनश्याम ङ्क्षसह के साथ ही उनके गांव खैरुल्लापुर की आशादेवी और पजाबा गांव के सलामत अली, हशमत अली, अनीस के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बिलासपुर: कोतवाली एवं खजुरिया थाने में 21 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिलासपुर में किसान शाकिर खां निवासी खौंदलपुर, सरतचंद्र मंडल निवासी मानपुर ओझा, सुखविन्द्र ङ्क्षसह निवासी गांव डंडिया, गोपाल ङ्क्षसह निवासी गांव भरतपुर, बल्देव कौर निवासी गांव खेमपुर, विजय कुमार तिवारी निवासी गांव सकटुआ, बलवीर ङ्क्षसह, योगेश कुमार निवासीगण गांव खौंदलपुर, ऋषिपाल, हरपाल, बाबूराम, रणजीत निवासीगण गांव कुर्थिया, इंदल निवासी गांव धावनी हसनपुर, दिलबाग ङ्क्षसह, पलविन्द्र ङ्क्षसह निवासीगण गोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खजुरिया थाने में छह किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फात्मा बेगम निवासी गांव टेहरी ख्वाजा, कमलजीत निवासी गांव खंडिया, भजन कौर निवासी गांव अहरो, झरमल निवासी गांव अहरौला, युनूस निवासी गांव बमनपुरा, पूरन ङ्क्षसह निवासी गांव अहरौला के खिलाफ खजुरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोर्ट की सख्ती के बाद खेत में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन सख्त है। किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गांव-गांव लाउडस्पीकर से मुनादी करा किसानों से खेत में पराली न जलाने की अपील की जा रही है। गुरुवार को थाना मिलक खानम के गांव कुम्हरिया निवासी किसान सुच्चा ङ्क्षसह पर 5000 रुपये, लक्ष्मण ङ्क्षसह 2500 रुपये व मुंडिया सैदनगर निवासी जसपाल ङ्क्षसह 5000 रुपये, धनौरा निवासी कुवंर सेन 2500 रुपये का जुर्माना नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने वसूला है। कार्रवाई से अन्य किसानों में हड़कंप मचा है।

लेखपाल नरेंद्र ङ्क्षसह का कहना है कि मना करने के बावजूद गांव सूरजपुर में काशीपुर मार्ग पर किसान ने अपने खेत में धान की फसल काटकर पराली में आग लगा दी। नरेंद्र ङ्क्षसह ने गांव सूरजपुर निवासी शमशाद हुसैन के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है। गांव रजपुरा में किसान जोरा ङ्क्षसह अपने खेत से धान की फसल काटकर पराली जला रहा था। नरेंद्र ङ्क्षसह ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.