मुरादाबाद की महिला के साथ ससुराल में दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
Woman misdeed in inlaws जिले में महिलाओं और युवतियों पर ज्यादती कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता के साथ उसी के जेठ ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Misdeed with Moradabad lady in inlaws । ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता के साथ उसी के जेठ ने दुष्कर्म किया। इसके अलावा पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
पीड़िता के मुताबिक करीब सवा साल पहले उसका निकाह भगतपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुआ था। ससुराल में कुछ दिनों बाद ही विवाहिता का जेठ उससे अश्लील हरकत करने लगा। कई बार आरोपित ने छेड़छाड़ की। विवाहिता ने जब स्वजनों से जेठ की शिकायत की तो वह आरोपित के ही साथ खड़े हो गए। महिला का उत्पीड़न होने लगा। पति भी खिलाफ हो गया। विवाहिता एक दिन अपने घर में अकेली थी। तभी जेठ ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। इसके बाद विवाहिता संग आरोपित ने दुष्कर्म किया। घर लौटे ससुरालियों से पीड़िता ने शिकायत की। तब ससुरालियों ने विवाहिता को ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके में जीवन यापन करने लगी। इस बीच पति वहां आ धमका। सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकारते हुए उसने माफी मांगी। इसके बाद पत्नी को बेंगलुरु ले जाने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया। वादे के इतर पति अकेले वहां जाने लगा। इस पर महिला ने आपत्ति की। भड़के पति ने पत्नी की पिटाई करने के साथ उसे तीन तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीओ ठाकुरद्वारा को आरोपों की जांच कर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।