Move to Jagran APP

मुरादाबाद में एक और बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म, गेहूं के खेत में ले जाकर क‍िशोर ने की हैवान‍ियत

मुरादाबाद में लगातार बच्चियों के साथ हैवान‍ियत जारी है। ब‍िलारी में साढ़े पांच साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना को लोग भूल नहीं पाए थे क‍ि मूंढापांडे में सात साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोप‍ित क‍िशोर को पकड़ ल‍िया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 08:34 AM (IST)
मुरादाबाद में एक और बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म, गेहूं के खेत में ले जाकर क‍िशोर ने की हैवान‍ियत
उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

मुरादाबाद, जेएनएन। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची के साथ उसी के गांव के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म क‍िया। घटना का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपित किशोर दबोच लिया गया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद समेत पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

पीड़िता के पिता के मुताबिक उसके नौ बच्चे हैं। इनमें छह बेटियां हैं। चौथे नंबर की सात वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। शनिवार को घर से चंद कदम दूर एक युवक की शादी हो रही थी। सुबह करीब 11 बजे बेटी समारोह में पहुंच गई। जबकि उसकी मां की तबीयत खराब थी। उधर शादी समारोह में गांव के ही रहने वाला 15 वर्षीय एक किशोर उसकी बेटी से म‍िला। उसने दस रुपये का नोट निकाला और बेटी को दिखाते हुए कहा कि साथ चलने पर वह रुपये उसे दे देगा। बच्ची किशोर के बहकावे में आ गई। इसके बाद वह किशोर संग गांव से करीब दो सौ मीटर दूर गेहूं की खेत की ओर निकल गई। करीब एक घंटे बाद बेसुध हाल में बच्ची वापस घर लौटी। उसकी दशा देख अनहोनी की आशंका हुई। बहनों व मां से पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात बताई। तब पीड़िता के स्वजन आरोपित की तलाश में जुटे। आरोपित किशोर उन्हें गांव में ही मिल गया। उसे दबोचने के बाद ग्रामीणों ने पिटाई की। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी नवाब सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुष्कर्म की घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे। पुलिस की फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर बुलाई गई। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया। पीड़िता का मेडिकल जिला अस्तपाल में कराया गया। आरोपित किशोर पुलिस की गिरफ्त में है।

सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आराेपित किशोर पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। प्रकरण में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी मुरादाबाद।

ब‍िलारी में साढ़े पांच साल की बच्‍ची से भी दुष्‍कर्म हुआ था

इससे पूर्व ब‍िलारी में साढ़े पांच साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म क‍िया गया था। इस घटना में भी एक अन्‍य क‍िशोर आरोप‍ित था। दुष्‍कर्म के बाद वह अपने घर के छत पर जाकर वहां रखे बॉक्‍स में छ‍िप गया था। बाद में ग्रामीणों ने पकड़कर उसे ब‍िजली के पोल से बांध द‍िया था। प‍िटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप द‍िया था।

यह भी पढ़ें :-

शक में पत्नी के साथ पति ने ऐसा कृत्य किया कि सुनने वाले भी सिहर उठे, प्रावेट पार्ट को ऐसे पहुंचाई चोट

दावत में मेहमानों को खुश करने के लिए कर दी गोकुशी, पुलिस ने छापा मारकर एक को किया गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.