मुरादाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि वह पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा देने के लिए मुरादाबाद आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 10:50 AM (IST)
मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि वह पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा देने के लिए मुरादाबाद आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंंसा लिया और वह उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी, जिसके बाद उसे महिला थाने भेजा गया था। पीड़िता ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने अभी तक आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें