मुरादाबाद के बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डिलारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने उसके घर में देर रात धावा बोल दिया इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घर में रखी नकदी और ज्वैलरी लूट ले गए।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। डिलारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने उसके घर में देर रात धावा बोल दिया, इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घर में रखी नकदी और ज्वैलरी लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में एसपी देहात ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध है। दो परिवारों का डीजे बंद कराने को लेकर आपसी विवाद हुआ था। उस दौरान पीआरवी भी गई थी। लेकिन, अगले दिन महिला ने सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। महिला का पति दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। शुक्रवार को महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार को उसके घर में रात लगभग 11 बजे अचानक कुछ लोग घुस आए। इस दाैरान उन्होंने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घर में रखी ज्वैलरी और नकदी लूट ले गए। महिला के द्वारा घटना के बाद पीआरवी को फोन करके सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पीआरवी के सामने महिला ने विवाद की बात को स्वीकार किया था। थाना प्रभारी सतराज ने बताया कि महिला के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गांव के निवासी गांव सखावत, अनीश, उस्मान, सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। जांच करके पूरे मामले का पता लगाया जाएगा।
डीजे लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद की बात सामने आई है। महिला ने सामूहिक दुष्कर्म और लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विद्या सागर मिश्र, एसपी देहात
यह भी पढ़ें :-
Rampur Nawab Family : मुकदमे में बीत गए 49 साल, फिर भी नहीं हो सका नवाब खानदान की संपत्ति का बंटवारा