रामपुर में किशोर के साथ कुकर्म का वीडियो वायरल, मंदबुद्धि किशोर के परिवार वाले वीडियो देख हैरान
Misbehavior with Teenager उत्तर प्रदश के जनपद रामपुर के मसवासी क्षेत्र के गांव निवासी मंदबुद्धि किशोर के साथ युवक ने जबरन कुकर्म की घटना को अंजाम दे डाला। कुकर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसकी चर्चा नगर सहित क्षेत्र में जोरों पर है।
रामपुर, जेएनएन। Misbehavior with Teenager : उत्तर प्रदश के जनपद रामपुर के मसवासी क्षेत्र के गांव निवासी मंदबुद्धि किशोर के साथ युवक ने जबरन कुकर्म की घटना को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने कुकर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। जिसकी चर्चा नगर सहित क्षेत्र में जोरों पर है। पीड़ित किशोर के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोर के साथ बीते करीब दो-तीन माह पूर्व गांव के युवक बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए थे। जंगल में युवकों ने किशोर के साथ जबरन कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दे डाला। इसके साथ ही युवकों ने किशोर के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो भी बना ली थी। बीते दो दिन पूर्व किशोर के साथ किए गए कुकर्म की वीडियो को आरोपियों के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। तेजी से वायरल हो रही वीडियो की जानकारी जब किशोर के परिजनों को हुई तब उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने किशोर से मामले की जानकारी करने की कोशिश की लेकिन बदजुबान किशोर आरोपी युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका है। किशोर के साथ घटित हुई घटना की जानकारी परिजनों ने चौकी पुलिस को देते हुए मामले की तहरीर सौंपकर जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले की जानकारी पर चौकी प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्वार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।