Move to Jagran APP

राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने दिए टिप्स, कहा-भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें कार्यकर्ता Rampur News

रामपुर के बिलासपुर में राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 07:12 AM (IST)
राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने दिए टिप्स, कहा-भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें कार्यकर्ता Rampur News
राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने दिए टिप्स, कहा-भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें कार्यकर्ता Rampur News

रामपुर। जिले के बिलासपुर में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख समेत अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त नगराध्यक्ष एवं ब्लाकाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

कार्यकर्ता राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। राज्यमंत्री ने नगराध्यक्ष चेतन पारुथी और ब्लाकाध्यक्ष श्यामल मिर्धा का फूल मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर उन्हें टिप्स दिए। कहा कि पार्टी ने इस बार युवाओं पर भरोसा जताया है। पार्टी का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने पदाधिकारियों को क्षेत्र में पार्टी का प्रचार-प्रसार किए जाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष संतोख सिंह खैहरा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराएं जा रहे हैं, जिसे देखकर विरोधी पार्टियां बौखला गई हैं। 

पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने कहा कि भाजपा हर वर्ग कर सम्मान करती है और इसी तरह पार्टी आगे भी लोगों का सम्मान करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किए जाने का आह्वान किया। इसी क्रम में क्रय-विक्रय के सभापति रवि यादव ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने क्षेत्र के कोई विकास नहीं किया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के बाद क्षेत्र में राज्यमंत्री बल्देव ङ्क्षसह औलख द्वारा तेजी से विकास कार्य कराएं गए हैं। जिलामंत्री चित्रक मित्तल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से क्षेत्र में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। पूर्व नगराध्यक्ष अनिल मदान, हरवंश सिंह तनेजा, संजय खुराना काली, राजीव अग्रवाल, हरवंश लाल पारुथी, परमजीत कौर पोला, रविन्द्र सिकदार, राजेंद्र गंगवार, अमन वर्मा, सौरभ वशिष्ठ, प्रेम नरेश वाल्मीकि, मन्नू शर्मा, रोहित शर्मा, दिनेश यादव, डॉ बलविन्द्र ङ्क्षसह, सतेंद्र सिंह, रमेश कश्यप, अंकित शर्म, मंगल  सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन दुष्यंत अग्रवाल ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.