Move to Jagran APP

रामपुर में बोले-राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, फरियादी न‍िराश होकर लौटा तो चुप नहीं बैठेंगे

राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि वह विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। पहले क्षेत्र के विकास को अनदेखा किया जाता था। लेकिन अब यहां विकास किया जा रहा है। लगातार इस दिशा में काम हो रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 08:26 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 08:26 AM (IST)
रामपुर में बोले-राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, फरियादी न‍िराश होकर लौटा तो चुप नहीं बैठेंगे
रामपुर में राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने सुनीं समस्‍याएं।

रामपुर। बिलासपुर मेें राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कैंप कार्यालय पर फरयादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जल्द से जल्द उनका निस्तारण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। दो टूक कहा है कि किसी भी कार्यालय से फरियादी निराश नहीं लौटना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मेहरबानी और मेरे प्रयासों से विधानसभा में खूब विकास कार्य करवाए गए हैं। सैंजनी बांध का निर्माण करवाया गया। 65 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टेंकों का निर्माण करवाया गया। नगर की नहर के जीर्णोद्धार से लेकर आंबेडकर पार्क तक का सुंदरीकरण करवाया गया। कहा कि वह विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और काफी हद तक सफल भी हुए हैं। पहले क्षेत्र के विकास को अनदेखा किया जाता था। लेकिन, अब यहां विकास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वहां आए लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि किसी भी अधिकारी के कार्यालय में पहुंच कर फरियादी को निराश न लौटना पड़े। ऐसी कोई शिकायत उनके पास आई तो वह चुप नही बैठेंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, गुरकीरत सिंह औलख, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के चेयरमैन संतोख सिंह खैहरा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति रवि यादव, चेतन पारुथी, हरवंश सिंह तनेजा व विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.