Move to Jagran APP

विकास कार्यों को देख विपक्षी पार्टियां बौखलाईं : बल्देव ¨सह औलख

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने किया संबोधित।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 04:30 PM (IST)
विकास कार्यों को देख विपक्षी पार्टियां बौखलाईं : बल्देव ¨सह औलख
विकास कार्यों को देख विपक्षी पार्टियां बौखलाईं : बल्देव ¨सह औलख

मुरादाबाद : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर तेजी से काम रही है। इसे देखकर विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं। वह रामपुर में बिलासपुर के गांव डिबडिबा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पहले से ही टूटा है महागठबंधन कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां मिलकर महागठबंधन बना रही हैं, लेकिन महागठबंधन बनने से पहले ही टूटा हुआ नजर आ रहा है। कहा कि मिशन 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 के लोकसभा चुनावों में जीजान से जुटने का आह्वान किया। बाद में कार्यकतरओं ने राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के चलते विभिन्न पार्टियां छोड़कर आए लोगों का राज्यमंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात राज्यमंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव में कमल संदेश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान कार्यकतरओं ने लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही पार्टी को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत ¨सह औलख, जिला उपाध्यक्ष संतोख ¨सह खैहरा, जिलामंत्री चित्रक मित्तल, नगराध्यक्ष अनिल मदान, अर¨वद्र ¨सह चीमा, लाडी चीमा, विजय कोली, सुनील कोली, गुरदेव ¨सह, त्रिलोक ¨सह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

पदयात्रा में बूथ अध्यक्ष और संयोजक का सम्मान मुरादाबाद : कमल संदेश पदयात्रा शुक्रवार को वार्ड नंबर 19 में चौक ताड़ीखाना से शुरू हुई। इसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ ताड़ीखाना चौराहे से कृष्णा आश्रम परसादी लाल रोड अशोकनगर पंजाबी कॉलोनी होते हुए बिल्लू कत्याल पद यात्रा के संयोजक के निवास पर पहुंचे। डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने बूथ अध्यक्ष वीरू सोनकर एवं संयोजक बिल्लू कत्याल का माला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय पार्षद सरदार डिंपल सिंह का माला पहनाकर स्वागत हुआ। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों से मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र गुप्ता, भाजपा मध्य नगर मंडल के अध्यक्ष नवदीप टंडन, मंडल संयोजक कमल गुलाटी सहित अशोकनगर वार्ड 19 के समस्त कार्यकर्ता तथा मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.