मुस्लिम समाज के लिए मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कही ये बात Rampur News
कहा कि मुस्लिमों ने जता दिया है कि वे नफरत फैलाने वालों के नहीं बल्कि सब को समान दृष्टि से देखने वाली पार्टी के साथ है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडऩ सहन नहीं किया जाएगा।
रामपुर। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव ङ्क्षसह औलख ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव में रामपुर के मुसलमानों ने भाजपा में विश्वास जताया है। यह बात रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में गूंज रही है। पार्टी भी उनके सुख-दुख में हमेशा उनके साथ रहेगी। वह रंगोली मंडप में हुई भाजपा की धन्यवाद जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यों से सिद्ध कर दिया है कि वह किसी भी धर्म या जाति विशेष की पार्टी नहीं है। सरकार ने जितना लाभ अपनी योजनाओं से ङ्क्षहदू समाज को दिया, उतना ही मुस्लिम समाज को भी दिया। सरकार ने कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया कि मुस्लिमों को योजनाओं का कम लाभ मिले या बिल्कुल न मिले। हमें खुशी है कि मुस्लिम समाज ने भी पार्टी की इस विचारधारा का स्वागत करते हुए पार्टी में अपना भरोसा जताया। नगर में हुए उपचुनाव से पूर्व बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पार्टी में सम्मिलित हुए। उसके बाद चुनाव होने पर पार्टी प्रत्याशी को समाज के लोगों ने अपने वोट और सपोर्ट से खूब नवाजा। यह जरूर है कि पार्टी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुस्लिम समाज का जो साथ और प्यार संगठन और प्रत्याशी को मिला, वह काबिले तारीफ है। कहा कि इस पराजय से हमारा हौंसला टूटा नहीं है, बल्कि आप लोगों का प्यार देख कर हमारा मनोबल और भी अधिक बढ़ा है। हमें पूरा भरोसा हो गया है कि अगले चुनाव में हम अवश्य चुनाव जीतेंगे। कहा कि मुस्लिम समाज ने जो साथ पार्टी का दिया, उसके लिए पार्टी भी उनके लिए हमेशा तैयार है। जो लोग ङ्क्षहदू मुस्लिम के बीच नफरत की खाई पैदा कर मुस्लिमों का मसीहा होने का दावा करते थे, उन्हें यहां की मुस्लिम जनता ने करारा जवाब दे दिया है।