ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम शुरू, सीडीओ ने मौके पर किया निरीक्षण Sambhal News
कोरोना के कहर को देखते हुए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। ऐसे में सभी गतिविधियां ठप हो गई हैं। धीरे-धीरे काम शुरु हुआ है। मजदूरों को इससे राहत मिलेगी।
सम्भल,जेएनएन। कोविड-19 के चलते लागू किये गए लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों से आए मजदूरों को अपने ही गांवों में रोजगार देने के लिए मनरेगा के अंतर्गत कई प्रकार के कार्यों को रफ्तार दी जा रही है। ग्राम पंचायतें गांव में रोजगार की मांग के अनुसार मानव दिवस सृजित करते हुए काम करा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को बनियाखेड़ा ब्लॉक के छह गांवों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी शनिवार की सुबह तकरीबन सात बजे सबसे पहले बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोङ्क्षवदपुर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण कर रोजगार सेवक से जानकारी ली। जहां तालाब पर कार्य कर रहे दो सौ मजदूरों के द्वारा शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था। सीडीओ ने रोजगार सेवक और ग्राम पंचायत सचिव के अलावा ग्राम प्रधान से भी गांव में मजदूरों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा सीडीओ ने पांच और पंचायतों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत ने नेहटा में 175, खेड़ाबास में 110, बहरासाहू में 108, जनेटा में 34 और आटा में 82 मजदूर काम करते हुए मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को मौके पर रहकर कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान वह शरीरिक दूरी का कड़ाई से पालन कराएंगे।