Move to Jagran APP

मुरादाबाद के गिरिजाघरों में आधी रात को गूंजा मैरी क्रिसमस, गाए बधाई गीत, एक-दूसरे को दी बधाई

शहर के सभी गिरिजाघरों में युवाओं की टोली ने बधाई गीत गाए। वरिष्ठ पादरी रोहित मैसी विजय सिंह अनिल सी लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सेंट एंथोनी चर्च में भी रात दस बजे से क्रिसमस पर्व की धूम शुरू हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 06:19 AM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 06:19 AM (IST)
मुरादाबाद के गिरिजाघरों में आधी रात को गूंजा मैरी क्रिसमस, गाए बधाई गीत, एक-दूसरे को दी बधाई
मुरादाबाद के गिरिजाघरों में आधी रात को गूंजा मैरी क्रिसमस

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। शुक्रवार की आधी रात को 12 बजते ही गिरिजाघरों में मैरी क्रिसमस गूंजा। आधी रात को चरनी में जन्मे प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना की गई। बधाई गीत गाए गए। केक काटा गया गया। इससे पूर्व रात दस बजे से प्रभु यीशु के संदेश सुनाए गए। मेरा प्रभु आया, मेरा प्रभु आया। आया है यीशु आया है, आया है यीशु आया है...। यीशु आवा न हमरो नगरिया...बधाई गीत गिरिजा घरों में गूंजे। आर्कषण ढंग से सजाए गए गिरिजा घरों में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर बधाई देने का सिलसिला आधी रात से ही शुरू हो गया।

loksabha election banner

मैरी क्रिसमस... एक दूसरे को बोला और केक काटने के बाद बांटा गया। यही नहीं रात 12 बजे से ही क्रिसमस पर्व का उल्लास छा गया और गिरिजाघरों में घंटे बजने लगे। बाइबिल पाठ में प्रभु यीशु मसीह के चरनी में जन्म लेने की कथा सुनाई। शुक्रवार की रात एक बजे तक गिरिजा घरों में रौनक रही। पीलीकोठी स्थित फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट गिरिजा घर में रात नौ बजे से प्रभु यीशु मसीह की आराधना के लिए ईसाई समाज के लोग जुटने शुरू हो गए। 10 बजे से बाइबिल पाठ पादरी ब्रजेश मैंसल ने सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने समाज के उत्थान के लिए दबे कुचले लोगों का उद्वार किया। मैथोडिस्ट गिरिजाघर के गेट पर जलशाला की छत पर बनी चरनी में प्रभु यीशु मसीह के जन्म लेने की झांकी के दर्शन किए। शहर के सभी गिरिजाघरों में युवाओं की टोली ने बधाई गीत गाए। वरिष्ठ पादरी रोहित मैसी, विजय सिंह, अनिल सी लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सेंट एंथोनी चर्च में भी रात दस बजे से क्रिसमस पर्व की धूम शुरू हो गई। इस दौरान बाइबिल का पाठ गिरिजाघर में सुनने के ल‍िए लोगों की भीड़ रही। यहां भी बधाई गीत बच्चों और बड़ों ने प्रस्तुत किए। यहां आकर्षक ढंग से सजी चरनी की झांकी के दर्शन भी किए। प्रभु यीशु मसीह द्वारा समाज के लिए गए कार्यों को बताया गया। टाउनहाल स्थित ओल्ड मेथोडिस्ट गिरिजाघर में रात दस बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए। पादरी डेनियल मैसी ने प्रार्थना कराई। युवाओं की टोली ने बधाई गीत प्रस्तुत किए। सेंटपाल, दांग, द साल्वेशन आर्मी गिरिजा घर में भी क्रिसमस पर्व पर विशेष आराधना हुई।

जलशाला पर बनी झांकी आकर्षक : दो सालों से चरनी में प्रभु यीशु के जन्म लेने की झांकी मैथोडिस्ट गर्ल्स कालेज के गेट पर बनी जलशाला पर बनाई जा रही है। इस बार भी आकर्षक ढंग से झांकी सजाई गई है। राहगीरों की इस झांकी पर नजर पड़ती है तो वह रुककर इसे निहार रहे हैं। हर साल चरनी की झांकी पीलीकोठी स्थित मैथोडिस्ट गिरिजाघर के परिसर में बनाई जाती थी। यह झांकी दो गज की दूरी का संदेश भी दो सालों से दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.