WEATHER : बारिश से लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन Moradabad News
मुरादाबाद मंडल में गुरुवार की देर रात से हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहा। इससे जहां एक तरफ सर्दी बढ़ गई वहीं कुछ जगहों पर मकान भी गिर गए।
मुरादाबाद, जेएनएन। मौसम नेे गुरुवार को अचानक से रुख बदल दिया। दिनभर बादल छाए रहने और शाम को बंूदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट आई, जिससे गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान जहां नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आधी रात भी तेज बारिश हुई। यह सिलसिला शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहा।
बुधवार से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। दिन में धूप खिली थी, शाम होते-होते बादल घिर गए। इसके साथ ही तेज हवा चलीं। इससे ठंडक बढ़ गई। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे और हल्का कोहरा भी रहा। दोपहर में तेज हवा भी चली। हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आई। सड़कों पर भीड़ भी कम हो गई। शाम को करीब सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और धीरे-धीरे करते हुए एक घंटे रुक-रुककर बूंदें गिरीं। गुुरुवार की रात दो बजे के आसपास भी हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे जिसके चलते पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में अब ठंड और बढऩे वाली है।
जोया मे आंधी-बारिश गिरा मकान
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव रामनगर में जगत सिंह दिवाकर का रात तेज आंधी व बारिश में दोमंजिला मकान की सिमेंट की चादर व दीवारें गिर गई। परिवार के लोग नीचे बने मकान में सो रहे थे। मलबे में दब कर घरेलू सामान नष्ट हो गया। उधर गांव के ही किसान परम सिंह के घर के आंगन में पेड़ के पास खड़े ट्रैक्टर के उपर पेड़ गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुआ साथ ही जोया बिजली घर से आ रही ग्याह हजार की बिजली की लाईन के डेढ़ दर्जन बिजली के पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई
अमरोहा के भी कई इलाकों में ओलावृष्टि
अमरोहा। जिले में गुरुवार मध्य रात्रि में वर्षा के साथ हुई कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से गलन बढ़ गई। वही सरसों, आलू, पालक, मेंथी, टमाटर, मटर आदि सब्जी एवं गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि वर्षा होने से फसलों में हरियाली लौट आई है। रात दिन सिंचाई करने में जुटे किसानों ने राहत भी महसूस की है। क्षेत्र के हसनपुर, उझारी, ढवारसी, रहरा, गंगेश्वरी, गंगवार, भावली आदि गांव में आधी रात में भारी ओलावृष्टि हुई। इसके चलते अमरोहा में भी सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
आलू और सरसों की फसल बर्बाद
संभल जिले में गुरुवार की रात हुई बरसात किसानों पर आफत बनकर टूट पड़ी बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से आलू व सरसों की फसल को भारी नुकसान है जो गेहूं बड़ी हो गई थी वह भी ओले के चलते टूट गई है रात में खेतों में आधा आधा फिट ओला एकत्र हो गया था चंदौसी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह फिर से बरसात शुरू हो गई। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे थे पूरा दिन बादलों ने सूर्य देव को अपने आगोश में ले रखा गुरुवार की शाम हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे ठंड बढ़ गई थी लेकिन मध्यरात्रि के दौरान तेज बरसात के साथ ओले पडऩे शुरू हो गए ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान आलू व सरसों की फसल को हुआ इस समय आलू खेतों में तैयार खड़ा है जबकि सरसों पर फूल आ रहा था ओलावृष्टि के चलते दोनों फसलों को भारी नुकसान बताया जा रहा है कहीं-कहीं गेहूं की फसल को भी नुकसान है रात के बाद शुक्रवार की सुबह चंदौसी में फिर से बरसात शुरू हो गई।