Move to Jagran APP

घर में काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर ने मालिक की बेटी काे अगवा कर किया दुष्कर्म

घर में काम कर रहे राजमिस्त्री और मजदूर ने गृहस्वामी की नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। दोनों उसे अपहृत कर खेत में ले गए जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे वहां पर ही छोड़ कर फरार हो गए।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 08:38 PM (IST)
घर में काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर ने मालिक की बेटी काे अगवा कर किया दुष्कर्म
घर में काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर ने मालिक की बेटी काे अगवा कर किया दुष्कर्म

रामपुर, जेएनएन। घर में काम कर रहे राजमिस्त्री और मजदूर ने गृहस्वामी की नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। दोनों उसे अपहृत कर खेत में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे वहां पर ही छोड़ कर फरार हो गए। उसके पिता की ओर से चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

loksabha election banner

मामला थाना केमरी क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव का है। यहां के व्यक्ति के मकान का निर्माण गांव के ही राजमिस्त्री रिजवान तथा मजदूर मुहम्मद आलम द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान उन दोनों की नजर गृहस्वामी की नाबालिग पुत्री पर पड़ गई। उन्होंने तरह-तरह के लालच देकर उसे अपने झांसे में फंसा लिया। आरोप है कि शुक्रवार की रात में दोनों दीवार फांद कर घर में घुस आए। परिवार के लोग बराबर के ही दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पुत्री अलग कमरे में सो रही थी। उसके कमरे का गेट खुला देखकर दोनों अंदर घुस गए और मुंह पर कपड़ा लगाकर अपहरण कर ले गए। इसके बाद गांव से कुछ दूर खेत में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़ कर दोनों फरार हो गए। सुबह में पांच बजे होश आने पर किशोरी जैसे-तैसे घर पहुंची और रोते-रोते मां को आपबीती बताई। इस पर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने अपने पति को बताया तो उनके भी होश उड़ गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उसके पिता को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब चार दिन बाद उन्होंने दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर एफआइआर पंजीकृत कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश सिंंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.