निबंध प्रतियोगिता में मनीषा रहीं प्रथम
मिशन शक्ति तहत हिदू कॉलेज में शनिवार को महिला सुरक्षा और सम्मान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जासं, मुरादाबाद : मिशन शक्ति तहत हिदू कॉलेज में शनिवार को महिला सुरक्षा और सम्मान विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर बीबी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विशिष्ट वक्ता बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि भारत में स्त्री के सम्मान की दृष्टि से वर्तमान की अपेक्षा प्राचीन काल अधिक गौरवशाली रहा है। वैदिक काल में स्त्रियों को वर चुनाव से लेकर बौद्धिक प्रगति तक की स्वतंत्रता प्राप्त थी। प्रतियोगिता में आस्था सिंह, नाजिश खातून, मनीषा वर्मा ,राशि विश्नोई ,लक्ष्मी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के तौर पर डॉ. उन्मेष कुमार सिन्हा व पवन सिंह मौजूद रहे। प्रथम स्थान मनीषा वर्मा ने, द्वितीय स्थान राशि विश्नोई और तृतीय स्थान नाजिश खातून ने प्राप्त किया। आस्था सिंह और लक्ष्मी को सांत्वना पुरस्कार मिला।