Lunar eclipse 2021 : बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण आज, उत्तर प्रदेश में नहीं दिखेगा कोई असर
बुद्ध पूर्णिमा आज है इस दिन घरों में रहकर ही भगवान बुद्ध की पूर्णिमा होगी। साथ ही चंद्र ग्रहण भी इसी दिन है लेकिन इसका असर उप्र में नहीं रहेगा। उप्र उत्तराखंड पंजाब राजस्थान जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देने से सूतक का असर नहीं रहेगा।
मुरादाबाद। बुद्ध पूर्णिमा आज है, इस दिन घरों में रहकर ही भगवान बुद्ध की पूर्णिमा होगी। साथ ही चंद्र ग्रहण भी इसी दिन है लेकिन, इसका असर उप्र में नहीं रहेगा।
भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.15 बजे से शाम 6.23 बजे तक होगा। चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। इन पूर्वी राज्यों में शाम को चंद्रमा उदय होगा। जिससे केवल 18 मिनट ही इन राज्यों में चंद्रग्रहण का असर रहेगा। उप्र, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देने से सूतक का असर भी नहीं रहेगा। पूर्वी राज्यों में नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। श्री गीता ज्ञान मंदिर कोठीवाल नगर के पंडित गिरिजा भूषण मिश्र ने बताया कि उप्र में इसका असर नहीं रहेगा। जिससे सूतक का प्रभाव भी नहीं होगा।
यह भी पढ़ें :-
UP Crime : ग्राम प्रधान को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर, गांव में पुलिस और पीएसी की तैनाती