शबरी आश्रम में भगवान श्रीराम ने किया प्रवेश
भगवान श्रीराम ने शबरी के आश्रम में प्रवेश किया तो दर्शक दीर्घा श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद :
भगवान श्रीराम ने शबरी के आश्रम में प्रवेश किया तो दर्शक दीर्घा से जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। शनिवार को युवा केंद्र में हो रहे श्री रामलीला मंचन में शबरी आश्रम में भगवान श्रीराम के प्रवेश के साथ हनुमान का अवतरण पर संवाद हुआ। इस दौरान जयकारे लगते रहे।
मंचन में शबरी आश्रम में भगवान श्रीराम के प्रवेश के साथ हनुमान जी का अवतरण तत्पश्चात सुग्रीव मित्रता और बाली वध के पश्चात हनुमान जी ने सीता की खोज की, अशोक वाटिका को तहस-नहस किया और अशोक वाटिका के फलों को चख- चखकर पब्लिक के बीच उछाले तत्पश्चात लंका दहन का बहुत ही सुंदर मंचन भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। मंचन में समिति संरक्षक राजेश रस्तोगी, प्रमोद चावला, शिशिर गुप्ता, शिव मिगलानी, डॉ. संजीव राजन, समिति अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के अलावा पीयूष कुमार गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, सुधांशु कौशिक, डॉ. अशोक रस्तोगी, अजय कट्टा रहे।