लॉकडाउन ने डाला हैंडीक्राफ्ट कारोबार पर असर,कई देशों को होता है सींग से बने बटन का निर्यात Moradabad News
सम्भल के हड्डी सींग की है डिमांड। सबसे ज्याद मांग चीन में होती है। लॉकडाउन के कारण सबकुछ ठप पड़ा हुआ है और इस कारोबार से जुड़े लोग परेशान हैं।
सम्भल,जेएनएन। शहर में हैंडीक्राफ्ट का काम दुनिया भर में मशहूर हैं। विश्व के कई देशों को हड्डी सींग से बने बटन का यहां से निर्यात होता हैं। इसमें 70 प्रतिशत बटन का निर्यात सिर्फ चीन को होता है। अन्य देशों को बटन जाता हैं। दुनिया भर में लॉकडाउन लगने से भारत की बटन इंडस्ट्री पर असर हुआ है। हवाई जहाज बन्द पड़े। विदेशी खरीदार से नही मिल रहे हैं। ऐसे में निर्यातक पल पल नजर बनाए हुए है।नगर में तैयार होने वाला हड्डी सींग बटन विदेशों की मशहूर रेडीमेड कपड़े तैयार करने वाली कंपनियों के कपड़ों में लगाया जाता है। दुनिया भर में जब से कोरोना वायरस का हमला से करोबार पर असर हुआ। इस वायरस की वजह से बटन इंडस्ट्री में उहापोह की स्थिति है। निर्यातक सहित मजदूर भी चीन सहित अन्य देशों की स्थित पर निगाहें लगाए बैठे हैं। वह लोग दूसरे देशों की पल-पल जानकारी ले रहे हैं। शहर से बटन निर्यात करने वाले कारोबारियों ने बताया कि जितना माल पूरी दुनिया में जाता है उसका 60 प्रतिशत अकेले चीन अमेरिका को जाता है। इसलिए अमेरिका, जर्मन ओर चीन के हालात पर हमारी नजर बनी हुई है। दुनिया भर के देशों की स्थिति में सुधर हो तो कारोबार में तेजी आए। फिलहाल तो पुराने आर्डर की भी डिलीवरी नहीं हो रही है। माल तैयार रखा है। वायरस के हमले ने कारोबार पर रोक लगा दी है। क्योंकि दूसरे देशों में आने जाने वाले लोगो पर पाबंदी लगा दी गई है और हवाई सीमाएं बंद हैं। इन हालातों के सामान्य होने पर ही कारोबार को रफ्तार मिल सकेगी।
लॉकडाउन खुले तो आये कच्चा माल
देश मे लॉकडाउन चल रहा हैं। इस वजह से दूसरे राज्य से कच्चा माल नही आ रहा हैं। जब कच्चा माल ही नही तो कारखाने कैसे चलेंगे। लॉक डाउन खुले तो कच्च माल आने पर कारखाने चलेंगे।
शाकिब हुसैन, बटन कारोबारी
बटन के काम को पटरी पर लाने में काफी समय लगेगा। एक तो विदेशों से ऑडर नही हैं। वही शहर में दूसरे राज्य से कच्चा माल भी नही आ रहा हैं। कारोबारी दूसरे राज्यो में जायेगे तब कच्चा माल आएगा। तब कही जाकर कारखाने चलेंगे।
मोहतासिम दिलशाद, निर्यातक