Move to Jagran APP

रोशनी से जगमग घर-सड़कें, नातिया मुशायरे में सुनाए कलाम

हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शहर के मुस्लिम इलाकों में सड़कों और घरों पर रोशनी की गई। मगरिब की नमाज के बाद नजर पेश की गई। टाउनहाल नगर निगम में मरकजी जमीयत एहले सुन्नत की ओर से नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:44 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:44 AM (IST)
रोशनी से जगमग घर-सड़कें, नातिया मुशायरे में सुनाए कलाम
रोशनी से जगमग घर-सड़कें, नातिया मुशायरे में सुनाए कलाम

मुरादाबाद, जेएनएन। हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शहर के मुस्लिम इलाकों में सड़कों और घरों पर रोशनी की गई। मगरिब की नमाज के बाद नजर पेश की गई। टाउनहाल नगर निगम में मरकजी जमीयत एहले सुन्नत की ओर से नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। शुरुआत तिलावत कलाम पाक से की गई। इसके बाद तनवीर जमाल उस्मानी, अहमद मियां उस्मानी आदि ने कलाम पेश कर हजरत मुहम्मद साहब की शान में कलाम का नजराना पेश किया। इसके बाद मुफ़्ती दानिश उल कादरी, मुफ़्ती कासिम रजा मनानी ने हजरत मुहम्मद साहब की शान बयान की। उन्होंने बताया कि आपके आने के बाद जिहालत का अंधेरा दूर हुआ। महिलाओं को बराबरी का हक मिला। उनपर जुल्मों सितम का दौर खत्म हो गया। बताया गया कि आपकी नसीहत है कि तालीम हासिल करो चाहे तुम्हे चीन तक ही क्यों न जाना पड़े, बच्चों को जरूर पढ़ाएं। भले ही आधी रोटी खाएं। इसके बाद मुल्क और दुनिया से कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ कराई गई। इस मौके पर रिजवान उर रहमान, शुजाअत अशरफी, मुजम्मिल, काशिफ आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.