क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव में पहुंचा तेंदुआ, दहशत Amroha News
वन दारोगा ने बताया कि गांव के जंगल में तेंदुआ ही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है। जल्द ही जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा।
अमरोहा, जेएनएन। जिले के जोया में तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब तेंदुआ क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव में पहुंच गया है। शनिवार शाम से जंगल में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। सोमवार शाम को भी दिखाई देने की सूचना पर मंगलवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। उसके पंजों के निशान देखे। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है। जल्द ही गांव में ङ्क्षपजरा लगाने का आश्वासन दिया है।
यह है पूरा मामला
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर का है। शनिवार शाम गांव के लोगों ने जंगल में तेंदुआ देखा था। तेंदुआ जंगल में पेड़ पर चढ़ा हुआ था। ग्रामीणों ने दूर से उसकी वीडियो भी बनाई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। सूचना मिलने के बाद रविवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी। ग्रामीणों से जानकारी ली थी। उसके बाद सोमवार सुबह को आसिफ, आसिम व मुशाहिद ने जंगल में फिर तेंदुए को घूमते हुए देखा। जबकि शाम को मन्नान, हन्नान व दाऊद ने भी रास्ता पार करते हुए तेंदुआ देखा था। तीनों लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मंगलवार सुबह वन दारोगा राजीव कुमार वर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे तथा पंजों के निशान देखे। उन्होंने भी तेंदुआ की पुष्टि की। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।