Move to Jagran APP

अमरोहा के गजरौला में तेंदुए का खौफ, तीन पशुओं को बनाया न‍िवाला, सूचना पर पहुंची वन व‍िभाग की टीम

अमरोहा के गजरौला के गांव नगला माफी में तेंदुए ने तीन बेसहारा पशुओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वही गांव के लोगों ने भी तेंदुए को देखा है। जमीन पर पंजों के निशान भी छपे हैं। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 12:11 PM (IST)
अमरोहा के गजरौला में तेंदुए का खौफ, तीन पशुओं को बनाया न‍िवाला, सूचना पर पहुंची वन व‍िभाग की टीम
नगला माफी में कई जगह दिखे तेंदुए के पंजे के निशान, वन विभाग को दी सूचना।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा के गजरौला के गांव नगला माफी में तेंदुए ने तीन बेसहारा पशुओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वही गांव के लोगों ने भी तेंदुए को देखा है। जमीन पर पंजों के निशान भी छपे हैं। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।

loksabha election banner

गांव के रहने वाले कपिल शर्मा उर्फ नरेंद्र व लोकेश ने दावा करते हुए कहा कि सोमवार की देर शाम उन्होंने तेंदुए को देखा है। मंगलवार की सुबह तेंदुआ दिखाई देने का शोर गूंजा तो गांव के लोग एकजुट हो गए। खेतों में जगह-जगह तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले। गांव के रहने वाले उदित सिंधू ने बताया कि जिस स्थान पर तेंदुआ देखा गया है। वहां के आसपास खेतों में तीन बेसहारा पशु भी मृत अवस्था में मिले हैं और उनकी गर्दन पर हमले के निशान भी हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी है। वन विभाग के दारोगा राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीम मौके के लिए भेजी जा चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.