अमरोहा में तेंदुए का खौफ, घर के बाहर बंधी गाय पर किया हमला
अमरोहा के गजरौला में तेंदुए का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेंदुआ लोगों के पालतू जानवरों पर हमला कर रहा है। वन विभाग अभी तक तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रहा है।
अमरोहा, जेएनएन। Awe of leopard। गजरौला के खादर क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में तेंदुआ ने घर के बाहर बंधी गाय पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। घटना के बाद गाय के रंभाने की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। तेंदुआ की तलाश में ग्रामीणों ने हाथों में डंडे लेकर खेतों में कांबिंग की।
घटना रविवार की देर शाम की है। गांव निवासी रवि कुमार की गाय घर के बाहर रोजाना की तरह बंधी हुई थी। इस दौरान तेंदुआ ने गाय की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान गाय के रंभाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुआ का शोर गूंजते ही गांव में लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने हाथों में डंडे लेकर तेंदुआ की तलाश में खेतों में कांबिंग की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। गांव में पुलिस भेजकर मामले को दिखवा रहे हैं।
दहशत में गुजर रही रात
इलाके में तेंदुए की चहलकदमी की वजह से लोगों की रातें दहशत में गुजर रहीं हैं। रात को ग्रामीण अपने पालतू पशुओं की रखवाली भी करते हैं इसके बावजूद तेंदुए आए दिन उन पर हमले कर रहा है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। ग्रामीण कई बार वन विभाग से फरियाद कर चुके हैं लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।