Move to Jagran APP

Leopard in Amroha : तेंदुए का खौफ, खेत में मिले जानवर के अवशेष

Leopard in Amroha अमरोहा के खादर इलाके मेें तेंदुए का खौफ बरकरार है। पिछले दिनों तेंदुए ने नीलगाय पर हमला कर दिया था। अब फिर से जानवर के अवशेष मिले हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 04:42 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 04:42 PM (IST)
Leopard in Amroha : तेंदुए का खौफ, खेत में मिले जानवर के अवशेष
Leopard in Amroha : तेंदुए का खौफ, खेत में मिले जानवर के अवशेष

अमरोहा। गजरौला के खादर क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर के पास तेंदुए द्वारा एक नीलगाय पर हमले की घटना के बारे में अभी भूले भी नहीं थे कि रविवार को फिर एक खेत में जानवर के अवशेष मिले हैं। उस पर भी तेंदुए द्वारा हमले की आशंका जताई जा रही है। गांवों के लोगों ने आसपास के खेतों में तेंदुए की तलाश में कांबिंग भी की। 

loksabha election banner

खादर के गांवों में तेंदुए का खौफ बरकरार बना हुआ है। अब तो कभी गाय को निवाला बना रहा है तो कभी नीलगाय को। इसके बाद भी वन विभाग उसे पकडऩे के लिए कोई कोई मुकम्मल इंतेजाम करते हुए नजर नहीं आ रहा है। इससे गांवों के लोगों में भी रोष उत्पन्न हो रहा है। शनिवार की दोपहर में तेंदुए ने गांव चकनवाला में एक नीलगाय पर हमला किया था। मौके पर जुटी भीड़ को देखकर तेंदुआ खेतों की तरफ को भाग गया था। रविवार की सुबह उसी खेत के आसपास हरिओम के खेत में भी किसी जानवर के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के हमले की आशंका जताई जा रही है। तेेंदुए की तलाश में गांव के लोगों ने खेतों में कांङ्क्षबग भी की है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि जिस नीलगाय पर हमला किया गया था। उसने भी देरशाम दम तोड़ दिया है। वन विभाग के दारोगा मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुए की तलाश में विभागीय टीम जुटी हुई है। नीलगाय पर हमले की सूचना मिलने पर भी मौके पर जाकर देखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.