तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर किया घायल
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) तेंदुआ रविवार को पालतू कुत्ते को गन्ने के खेत पर निवाला बनाने के लिए उ
मुरादाबाद, जेएनएन : तेंदुआ रविवार को पालतू कुत्ते को गन्ने के खेत पर निवाला बनाने के लिए उठा ले गया। कुत्ते ने तेंदुए के साथ जमकर संघर्ष किया। इसके बाद कुत्ता घायल अवस्था में घर पहुंचा तो ग्रामीण देखकर दंग रहे। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर तेदुंए की तलाश में जुट गए। काफी देर कांबिंग की लेकिन, तेदुंए का पता नहीं लग सका। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गाव मंडैया मीरपुर निवासी तेजपाल सिंह पुत्र बुद्धू सिंह पत्नी राजवाला व गाव के अमित कुमार पुत्र रोशन सिंह के साथ अपने खेत पर पशुओं को चारा लेने के लिए जा रहे थे। तेजपाल सिंह का पालतू कुत्ता भी उनके साथ था। खेत के निकट चकमार्ग पर पहुंचे तो निकट में खड़े गन्ने के खेत से निकलकर तेदुआ उनके पालतू कुत्ते को निवाला बनाने के लिए मुंह में दबाकर ले गया। किसानों ने शोर मचाते हुए गाव की ओर दौड़ लगा दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल की ओर दौड़े। काफी तलाश के बाद तेदुंए का पता नही चल सका। घटों ग्रामीणो ने तेंदुए की तलाश में काबिंग की। कुछ देर बाद कुत्ता घायल अवस्था में घर आ गया।
पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि कुत्ते ने तेंदुए के साथ जमकर संघर्ष किया है। कुत्ता तेंदुए के हमले में घायल हो गया है। तेंदुए को लेकर ग्रामीणो में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की माग की है।