मुरादाबाद में अधिवक्ता के घर पर देर रात अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, पुलिस ने जांच की शुरू Moradabad News
मकान खाली कराने को लेकर पुलिस से विवाद के बाद सुर्खियों में आए अधिवक्ता भुवनेश कुमार के घर पर गुरुवार देर रात बाइक सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। एक गोली उनके दरवाजे पर जा धंसी। सूचना पर शुक्रवार सुबह चौकी इंचार्ज मौके पर जांच के लिए पहुंचे।
मुरादाबाद, जेएनएन। मकान खाली कराने को लेकर पुलिस से विवाद के बाद सुर्खियों में आए अधिवक्ता भुवनेश कुमार के घर पर गुरुवार देर रात बाइक सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। एक गोली उनके दरवाजे पर जा धंसी। सूचना पर शुक्रवार सुबह चौकी इंचार्ज मौके पर जांच के लिए पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नवीन नगर निवासी अधिवक्ता भुवनेश कुमार ने गुरुवार देर रात घर पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रामगंगा विहार चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार जांच के लिए मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि देर रात उनके घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंंग की। उनके घर के बाहर लगे दरवाजे पर गोली धंसी मिली है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फाॅरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कराए गए। बता दें कि कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता का मकान खाली कराने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ था। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने 17 दिन तक कचहरी में कार्य स्थगित कर हड़ताल रखी थी। अधिवक्ता भुवनेश की ओर से मामले में तहरीर दी जा रही है।