कांवड़ियों का गुस्सा देख क्यों फूले पुलिस के हाथ-पांव, जानिए
अमरोहा: गजरौला में नेशनल हाईवे पर सुबह कावड़िया कार की चपेट में आकर घायल हो गया।
मुरादाबाद। अमरोहा के गजरौला में नेशनल हाईवे पर तड़के कांवड़िया कार की चपेट में आकर घायल हो गया। यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हाईवे पर तड़का रेस्टोरेंट के नजदीक हुआ। दुर्घटना के बाद उसके साथ चल रहे कांवड़िए भड़क उठे। कावड़ियों ने हाईवे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। बाद में एंबुलेंस की सहायता से कावड़िए को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नाजुक हालत में रेफर किया
घायल कांवड़िये की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, कांवड़िये के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हंगामे के चलते वहां से गुजर रहे दूसरे जत्थों को निकलने उसको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम से यातायात व्यवस्था चौपट
वन वे ट्रैफिक के कारण पहले ही जाम की समस्या हो रही थी। ऐसे में कांवड़ियों द्वारा हंगामा काटने से और लंबा जाम लग गया। पूरी यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार चालक की गिरफ्तारी और घायल कांवड़िए के उपचार का खर्च भरवाने की मांग पर अड़े हुए थे। इसके बाद वहां से गुजर रहे दूसरे जत्थे के कावड़ियों की मदद लेकर हंगामा कर रहे कावड़ियों को जैसे-तैसे शात किया। इसके बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका। घायल कावड़िया मुरादाबाद के देहरी बाग निवासी राकेश पुत्र तेजराम है, जो हादसे के समय अपने साथियों के साथ ब्रजघाट से कावर लेकर लौट रहा था। हादसे के वक्त पह हाईवे पर गलत दिशा में पहुंच गया था। उसी दिशा में आ रही कार से टकरा गया। युवक को काफी चोट आई है।