मेले में गया था पराठा लेने, खेत में मिला शव
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या कर दी गई।
मुरादाबाद : रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास खेत में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सरिया बांधने का करता था काम
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर गाव का 48 वर्षीय चरन सिंह पुत्र राम सिंह था वह लिंटर के लिए सरिया बाधने का काम करता था। उसके घर के पास करबला का मैदान है, जहा इन दिनों मेला लगा हुआ है। वह रविवार रात मेले से बच्चों के लिए हलवा पराठा लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को उसका शव घर से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी पर परिजनों आ गए। शव को देख चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी ओपी आर्य भी पहुंच गए और लाश का मुआयना किया सीओ सिटी ने बताया कि हत्या सर में किसी वजनदार चीज के वार से की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुला लिया है, जो घटना स्थल के आसपास साक्ष्य जुटा रही है। मृतक के परिजनों से तहरीर मागी है। हालाकि परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। दिलासा देते-देते रिश्तेदार भी रो पड़े
घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार भी पहुंच गए। परिजनों को दिलासा देते-देते वे भी रो पड़े।