Move to Jagran APP

Kartik Purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा पर अमरोहा में तिगरी तट को रोशन करेगा दैनिक जागरण

Kartik Purnima 2021 देवताओं ने भगवान शिव के त्रिपुरासुर राक्षस से उद्धार की विनती की थी।भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन उसका वध किया था। इसलिए ही वह त्रिपुरारी कहलाए। इससे प्रसन्न होकर देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीपोत्सव मनाया था।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 07:34 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 07:34 AM (IST)
Kartik Purnima 2021 : कार्तिक पूर्णिमा पर अमरोहा में तिगरी तट को रोशन करेगा दैनिक जागरण
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर होगा दीपोत्सव।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Kartik Purnima 2021 : अमरोहा में कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली देव दीपावली पर इस बार दैनिक जागरण भी लोगों को देवताओं के इस भव्य आयोजन से जोड़ कर श्रद्धा की बयार बहाएगा। इस क्रम में शुक्रवार की शाम गंगा तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार है। इस त्योहार को मनाए जाने के पीछे भी बुराई पर अच्छाई की जीत प्रमुख कारण है। सनातन संस्कृति व भारतीय परंपरा को लयबद्ध करने वाले अन्य त्योहारों की तरह देव दीपावली का भी धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दीपावली मनाते हैं। तीनों लोक में त्रिपुरासुर राक्षस का राज था। देवताओं ने भगवान शिव के त्रिपुरासुर राक्षस से उद्धार की विनती की थी। भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन उसका वध किया था। इसलिए ही वह त्रिपुरारी कहलाए। इससे प्रसन्न होकर देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीपोत्सव मनाया था। जबकि काशी में दीपोत्सव मनाए जाने के पीछे मान्यता है कि राजा देवोदास ने अपने राज्य काशी में देवताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिस पर भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी के पंचगंगा घाट पर रूप बदल कर स्नान किया तो जानकारी होने पर राजा देवोदास ने यह प्रतिबंध खत्म कर दिया था। जिसके उपलक्ष्य में देवताओं ने काशी में दीपोत्सव मनाया था। यह परंपरा आज भी जारी है। इस क्रम में अबकी बार कार्तिक पूर्णिमा को दैनिक जागरण भी गंगा तिगरीधाम पर दीपोत्‍सव मनाएगा। इसमें कई सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि व अधिकारी हिस्सा लेंगे।

गंगा उत्सव, दीपों की रोशनी व महाआरती से गुलजार हुआ गंगा घाट : तिगरी मेला में गंगा का किनारा उस समय गुलजार हो गया जब वहां पर गंगा उत्सव, महाआरती और दीप जलाए गए। इस दौरान का नजारा पूरी तरह से अलौकिक रहा। इन कार्यक्रमों में मेला में आए श्रद्धालुओं ने भी प्रतिभाग किया। मुख्य स्नान घाट के बराबर में इस बार प्रशासन द्वारा अयोध्या की तर्ज पर गंगा उत्सव कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसमें मुंबई, दिल्ली, मथुरा, वृंदावन समेत अन्य जगहों के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भी गंगा के किनारे पर दीप जलाकर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद गंगा किनारे पर आरती स्थल से जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, विधायक राजीव तरारा, ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि ने महा आरती की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.