Move to Jagran APP

मुरादाबाद पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, कहा-किसान आंदोलन का खमियाजा भुगतेगी भाजपा

किसान आंदोलन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया था। लेकिन किसान आंदोलन में अपनी किरकिरी होने के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव में सिंबल देने से इन्कार कर दिया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 01:31 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 01:31 PM (IST)
मुरादाबाद पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, कहा-किसान आंदोलन का खमियाजा भुगतेगी भाजपा
हमारी पार्टी ने हमेशा से किसानों हित की बात कही है।

मुरादाबाद, जेएनएन। किसान आंदोलन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया था। लेकिन, किसान आंदोलन में अपनी किरकिरी होने के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव में सिंबल देने से इन्कार कर दिया है, जबकि हमारी पार्टी पंचायत चुनाव में अच्छी छवि व ईमानदार प्रत्याशी को समर्थन करेगी।

loksabha election banner

यह बातें शहर के जामा मस्जिद क्षेत्र में निजी कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार चार साल में नाकाम साबित हुई है। सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। चुनाव में भाजपा को वायदा खिलाफी का खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा किसान आंदोलन है। देश के प्रधानमंत्री व उनके सांसद किसानों के खिलाफ जो बयान संसद में दे रहे हैं, उसे किसान भूलेगा नहीं। किसान आने वाले चुनाव में जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा से किसानों हित की बात कही है। प्रदेश के सभी जनपदों में किसान पंचायत कर रहे हैं। महंगाई पर पूछे गए सवाल पर जयंत ने कटाक्ष में कहा इसमें मोदी का कोई दोष नहीं, यह तो पूर्व की सरकारों की वजह से हो रही है। इस उनके साथ जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, महानगर अध्यक्ष सैयद राशिद अली, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सलीम कुरैशी, जाबर खान, अनवार मलिक, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।

सपा से हो सकता है गठबंधन

पत्रकारों से बातचीत के राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बताया कि 19 मार्च को मथुरा में किसान पंचायत है। इसमें सपा के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। इस रैली से उत्तर प्रदेश के इतिहास में काफी बदलाव होगा। जयंत के साथ अखिलेश यादव के किसान पंचायत में शामिल होने के तमाम मतलब निकाले जा रहे हैं। संभावना यह भी जताई जा रही कि आगामी विधानसभा में सपा और रालोद का गठबंधन हो सकता है।

एकजुट रहने का दिया मंत्र

जयंत राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक के दौलतबाग स्थित घर पर पहुंचे थे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की के मिशन 2022 में सोच-समझकर एकता के साथ वोट करें। पहले ये देख लें कि कौन आपका हितैषी है। इसमें यूथ अध्यक्ष रुहेलखंड सचिन चौधरी, रिजवान मलिक, फैसल खान, फैसल अंसारी, नूर अहमद, साबिर प्रधान, तनुज चौधरी, मुहम्मद फहीम आदि रहे। 

यह भी पढ़ें:-

Dehradun Shatabdi Express coach fire case : उत्तराखंड फोरेंस‍िक लैब खोलेगी शताब्दी एक्सप्रेस में आग की घटना का राज

Panchayat Election 2021 : आधी रात के बाद से ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म, अब प्रशासकों के हाथ में कमान

थाना प्रभारी से बोली युवती, पुजारी के साथ मां के हैं नाजायज संबंध, घर में भी दोनों अकेले में म‍िलते हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.