Move to Jagran APP

अमरोहा में गीदड़ों ने बोला हमला, 40 ग्रामीण घायल, दहशत में महिलाएं बच्चों को लेकर घरों में हो गईं बंद Amroha news

गांव घंसूरपुर व नन्हेड़ा अलियारपुर में रविवार रात दो गीदड़ घुस गए और ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 02:30 PM (IST)
अमरोहा में गीदड़ों ने बोला हमला, 40 ग्रामीण घायल, दहशत में महिलाएं बच्चों को लेकर घरों में हो गईं बंद Amroha news
अमरोहा में गीदड़ों ने बोला हमला, 40 ग्रामीण घायल, दहशत में महिलाएं बच्चों को लेकर घरों में हो गईं बंद Amroha news

 अमरोहा: गांव घंसूरपुर व नन्हेड़ा अलियारपुर में रविवार रात दो गीदड़ घुस गए और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। एक के बाद एक दोनों गांव में गीदड़ों ने 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में ग्रामीणों ने घंसूरपुर के जंगल में अभियान चलाकर एक गीदड़ को मार गिराया। दहशत में महिलाएं अपने बच्चों को लेकर घरों में बंद हो गईं। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। 

loksabha election banner

घायलों को निजी व सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती 

दोनों गीदड़ रविवार रात सबसे पहले नन्हेड़ा गांव में घुसे। यहां एक के बाद एक 23 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लोगों ने गीदड़ों की तलाश की लेकिन, सफलता नहीं मिली। इसके बाद सभी घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में भोले ङ्क्षसह, छत्रपाल ङ्क्षसह, ङ्क्षचटू, राजेंद्र कुमार, सोनम, इंद्रवती समेत 20 लोग शामिल हैैं। दो अन्य भी हैं। इसके बाद दोनों गीदड़ पास के गांव घंसूरपुर पहुंच गए। यहां पर भी रास्ते में आने-जाने वाले व घरों में मौजूद लोगों पर हमला किया। हमले में प्रवेश देवी, विजयपाल, महेश कुमार, पन्नालाल, चरनङ्क्षसह समेत 17 लोग घायल हुए हैं। रात में ही यहां के ग्रामीणों ने गीदड़ों का पीछा किया और एक को घेरकर लाठियों से पीट कर मार डाला। हालांकि दूसरा गीदड़ यहां से भी भाग गया। सीओ अरिहंत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम भी गांव भेजी गई है। वहां ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। 

ये बोले अधिकारी 

डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गांव घंसूरपुर व नन्हेड़ा के ग्रामीणों ने गीदड़ के हमले के संबंध में जानकारी दी थी। गांव में टीम भेजी गई है। संभवत: दोनों गीदड़ पागल थे। एक को ग्रामीणों ने मार दिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.