Move to Jagran APP

Indian Railways : रात में खुल रहा रेल मंत्री का कार्यालय, देर तक जाग रहे मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारी

रेल मंत्री का आफिस रात में खुले रहने की जानकारी मिलने के साथ ही मंडल के रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अब न केवल देर रात तक जागते हैं बल्कि ट्रेन संचालन व अन्य घटना की जानकारी ले रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 12:12 PM (IST)
Indian Railways : रात में खुल रहा रेल मंत्री का कार्यालय, देर तक जाग रहे मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारी
मंडलीय कंट्रोल रूम पर नजर रखेगा एमआर कार्यालय।

मुरादाबाद [प्रदीप चौरसिया]। रेल मंत्री का आफिस रात में खुले रहने की जानकारी मिलने के साथ ही मंडल के रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अब न केवल देर रात तक जागते हैं, बल्कि ट्रेन संचालन व अन्य घटना की जानकारी ले रहे हैं। ताकि रेल मंत्री कार्यालय से किसी भी प्रकार की सूचना मांगने पर तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।

loksabha election banner

रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पद ग्रहण करने के बाद अपने आफिस के अधिकारियों व कर्मियों को दो शिफ्ट में काम करने का आदेश दिया है। प्रथम शिफ्ट सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। रेल मंत्री का कंट्रोल रूम देश भर के ट्रेन संचालन, घटना व अन्य समस्या पर नजर रखेगा और उसका समाधान करेगा। इस आदेश के बाद तो रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से लेकर रेल मंडल के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। देर रात तक कंट्रोल रूम से ट्रेन संचालन से व कार्य प्रगति की जानकारी लेकर अपडेट हो रहे हैं। ताकि मंत्रालय से सूचना मांगने पर उपलब्ध कराई जा सके। वर्तमान में रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, जोनल आफिस व मंडल रेल आफिस में कंट्रोल रूम बने हुए हैं। बड़ी घटना को छोड़कर 24 घंटे में होने वाली घटनाएं सुबह आठ बजे मंडल मुख्यालय से जोन मुख्यालय, जोन मुख्यालय से रेलवे बोर्ड मुख्यालय और रेलवे बोर्ड मुख्यालय से रेल मंत्रालय तक पहुंचता है। यानी एक दिन बाद ऊपर तक सूचनाएं पहुंचती हैं। कई ऐसे कार्य होते हैं, जिसकी अनुमति जोनल मुख्यालय, रेलवे बोर्ड से लेना जरूरी होता है, शाम के बाद अनुमति नहीं मिल पाती है। रेल मंत्रालय रात 12 बजे तक खुले रहने से अनुमति रात में मिल जाएगी। समस्या की सूचना मिलने के बाद रेलवे मंत्रालय व बोर्ड स्तर के अधिकारी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद तो रेल मंडल के अधिकारी अपने-अपने विभाग की रात 12 बजे तक सूचना लेते रहते हैं। अधिकारियों को सुबह से लेकर रात 12 बजे तक काम करना पड़ रहा है।

​​​​​यह भी पढें :-

सुहागरात पर पत‍ि की अजीब फरमाइश, सुबह होने पर टूट गया र‍िश्‍ता, नारी उत्थान केंद्र पहुंचा मामला

न‍िकाह के बाद पत्‍नी से कराना चाहता है देह व्‍यापार, व‍िरोध पर पत‍ि बोला-यहां तो सब चलता है, यह करना पड़ेगा

Block Pramukh Chunav : मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में पूर्व सांसद ने दिखाया दम, पार्टी प्रत्याशी को हराया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.