Indian Railways : काेराेना की तीसरी लहर की तैयारियों में जुटा रेल प्रशासन, रेल कर्मचारियों के घर पर उपलब्ध कराएगा ऑक्सीजन, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं
Indian Railways रेल प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी में जुट गया है। संक्रमित रेल कर्मियों को अस्पताल में जगह नहीं मिलने पर घर पर आक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। मंडल भर के लिए 50 आक्सीजन कंसंट्रेटर की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Indian Railways : रेल प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी में जुट गया है। संक्रमित रेल कर्मियों को अस्पताल में जगह नहीं मिलने पर घर पर आक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। मंडल भर के लिए 50 आक्सीजन कंसंट्रेटर की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। टीका नहीं लगवाने वाले रेल कर्मियों को ब्रांच अधिकारी सीधे वार्ता कर रहे हैं और टीका लगवाने के लिए भेज रहे हैं।
दूसरी ओर मंडल का रेल अस्पताल को तीसरी लहर के लिए तैयार किया जा रहा है। सभी वार्ड में सेंट्रलाइज आक्सीजन सिस्टम की व्यवस्था कराया जा रहा है। रोगी को बेड पर ही आक्सीजन उपलब्ध होगा। बाधा रहित आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आक्सीजन प्लांट लगाने का काम मुख्यालय ने एजेंसी को सौंप दिया है। नामित एजेंसी वाले शीघ्र आक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू करेगा।
छाती के एक्सरे के लिए मोबाइल एक्सरे मशीन मंगाई गई है। अस्पताल प्रशासन कर्मचारी हित निधि फंड से 50 आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदा है। जो रेल अस्पताल में आना शुरू हो गया है। यह रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों के अस्पतालों में उपलब्ध होगा। आक्सीजन कंसंट्रेटर बिजली से संचालित होता है और वायु मंडल से आक्सीजन लेकर रोगी को उपलब्ध कराएगा। जिससे आक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता नहीं होगी।
रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जगदीश चंद्रा ने बताया कि रेल अस्पताल में तीसरी लहर के निपटने के लिए तैयारी किया जा रहा है। 50 आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदा गया है। नामित एजेंसी शीघ्र ही आक्सीजन प्लांट लगाना शुरू कर देगा।