Move to Jagran APP

चन्दौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग पर पहली बार 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन

Indian Railway News मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) एसके पाठक ने पहली बार अलीगढ़-चन्दौसी रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से 120 किलो मीटर प्रतिघंटा से गति का परीक्षण किया। मुरादाबाद रेल मंडल के सौ फीसद रेल मार्ग का विद्युतीकरण हो गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 23 Mar 2022 03:52 PM (IST)Updated: Wed, 23 Mar 2022 03:52 PM (IST)
चन्दौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग पर पहली बार 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन
Railway News : सीसीआरएस ने किया राजा का सहसपुर-सम्भल व चन्दौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग विद्युतीकरण का निरीक्षण

मुरादाबाद, जेएनएन। Electric Engine Ran 120 kmph First Time : मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) एसके पाठक ने पहली बार अलीगढ़-चन्दौसी रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से 120 किलो मीटर प्रतिघंटा से गति का परीक्षण किया। मुरादाबाद रेल मंडल के सौ फीसद रेल मार्ग का विद्युतीकरण हो गया है। शीघ्र ही राजा का सहसपुर-सम्भल और चन्दौसी-अलीगढ़ के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू की जाएगी।

loksabha election banner

मुरादाबाद रेल मंडल के दो मार्ग को छोड़कर सभी रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। राजा का सहसपुर-सम्भल रेल मार्ग और चन्दौसी अलीगढ़ के बीच पिछले दिनों विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार सुबह सीसीआरएस राजा का सहसपुर-सम्भल के बीच निरीक्षण किया। इस दौरान बीच रास्ते में पड़ने वाले रेल फाटक, घुमावदार रेल मार्ग का संरक्षा लेकर जांच किया।

इसके अलावा हजरनगर के पास बने विद्युतगृह को देखा। निरीक्षण कर दोपहर तक चन्दौसी पहुंच गए। दोपहर के बाद चन्दौसी अलीगढ़ मार्ग का पहले विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान राजघाट पुल, बहजोई, बबराला, राजघाट स्टेशन का भी संरक्षा और इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्युतीकरण को ठीक पाया और उसके बाद रात आठ बजे हरदुआगंज से चन्दौसी तक इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा 120 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाकर गति का परीक्षण किया। विद्युतीकरण गति परीक्षण ठीक पाया गया।

लेकिन देर रात तक सीसीआरएस ने दोनों मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने की लिखित स्वीकृति नहीं दी थी। इस मार्ग पर वर्तमान में सौ किलो मीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेनें चलायी जाती है। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि सीसीआरएस के निरीक्षण में विद्युतीकरण व गति परीक्षण ठीक पाया गया है। मुरादाबाद रेल मंडल में सौ फीसद विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है।

सीसीआरएस की स्वीकृति मिलते ही दोनों मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरु किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन, प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता (विद्युतीकरण) प्रमोद कुमार, प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह, प्रवर मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार, प्रवर मंडल संकेत, दूरसंचार अभियंता नितिन प्रकाश, प्रवर मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) जन्मजय उपाध्याय प्रमुख रुप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.