बेटी पैदा होने की सजा, मुरादाबाद में ससुरालियों ने महिला को बच्चों समेत घर से निकाला
बिलारी थाना क्षेत्र में सहजपुर गांव की रहने वाली राबिया के मुताबिक चार साल पहले उसका निकाह सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र के रहने वाले अरमान के साथ हुआ। मायके वालों ने निकाह में बढ़-चढ़कर दान दहेज दिया।
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में सहजपुर गांव की रहने वाली राबिया के मुताबिक चार साल पहले उसका निकाह सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र के रहने वाले अरमान के साथ हुआ। मायके वालों ने निकाह में बढ़-चढ़कर दान दहेज दिया। इसके बाद भी ससुराली संतुष्ट नहीं थे। वह महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
एक वर्ष बाद महिला एक बेटी की मां बनी। बेटी के जन्म से नाराज ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को घर से बेदखल कर दिया। तब से महिला मायके में जीवन यापन कर रही है। ससुराली कोई खोज खबर नहीं ले रहे हैं। 22 फरवरी को शाम छह बजे महिला का पति और ससुराली घर पहुंचे। उन्होंने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी ना होने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। विरोध करने पर महिलाओं को बेरहमी से पीटा। इस दौरान पति तीन तलाक देकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।