मुरादाबाद में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, मां- बेटा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर के मुहल्ला सरायफारुख निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रफतजहां अपने पुत्र तालिब की बाइक पर सवार होकर टीकाकरण केंंद्र पर जा रहीं थीं। इस दौरान हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर के मुहल्ला सरायफारुख निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रफतजहां अपने पुत्र तालिब की बाइक पर सवार होकर टीकाकरण केंंद्र पर जा रहीं थीं। इस दौरान हादसा हो गया।
बाइक सवार अगवानपुर- कांठ बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टै्रक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तालिब व उसकी मां सड़क पर गिर पड़े। दोनों को चोटें आईं। राहगीरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रफतजहां की हालत गंभीर है। स्वजनों ने तहरीर देकर आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।