मुरादाबाद में भाजपा विधायक ने लोगों को बताईं सरकार की उपलब्धियां, किया जागरूक
BJPs public relations campaign in Moradabad योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बताने के लिए भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
मुरादाबाद। योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बताने के लिए भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने महानगर में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। लोगों को योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क सभी क्षेत्रों में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। इस मौके पर महेंद्र गुप्ता, नवदीप टंडन, धर्मेश सैनी, विद्या शरण शर्मा, सिद्धार्थ शैलेंद्र संखधार, राजकुमार शर्मा, राजू, शम्मी भटनागर, संजीव चौधरी, रजनी, सतपाल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :-
कोविड-19 के कारण लंदन में फंसे मुरादाबाद के निर्यातक की संपत्ति हड़पने का प्रयास, मैनेजर गिरफ्तार