Move to Jagran APP

Scam : मुरादाबाद में प्रशासकों ने चार महीने में ग्राम निधि से निकाले 32 करोड़ रुपये, सीएम तक पहुंची श‍िकायत

मुरादाबाद में प्रशासकों की ओर से व‍िकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर प्रशासकों की तैनाती के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 02:29 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 02:29 PM (IST)
Scam : मुरादाबाद में प्रशासकों ने चार महीने में ग्राम निधि से निकाले 32 करोड़ रुपये, सीएम तक पहुंची श‍िकायत
मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंची शिकायत, सरकारी के धन के दुरुपयोग का आरोप।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। प्रधानी का कार्यकाल खत्म होने के बाद चार महीने में प्रशासकों ने ग्राम पंचायत निधि के खातों से 32 करोड़ रुपये निकालकर खर्च कर दिए। इस दौरान इतनी तेजी के धनराशि खर्च हुई कि सब हैरान हैं। कुंदरकी और मूंढापांडे ब्लाक में सबसे अधिक धनराशि ग्राम निधि के खातों से निकाली गई। इस संबंध में 14 लोगों ने मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर प्रशासकों की तैनाती के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

शिकायती पत्र पर ब्लाक प्रमुख मूंढापांडे के अलावा कुंदरकी के नानपुर गांव की प्रधान राधा, दौलारी गांव के पूर्व प्रधान राकेश देवी के अलावा रजनीश यादव, रवि कुमार, सरवर अली, सुशील कुमार, पवन प्रताप सिंह, दुष्यंत सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, नसीम खान, जयसिंह के हस्ताक्षर हैं। शिकायत में कहा गया है कि प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद 25 दिसबंर को प्रशासकों की नियुक्ति हुई थी। ग्राम निधि से प्रशासकों ने धड़ाधड़ धनराशि निकाली। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ब्लाकों के गांवों से 32 करो़ड़ की धनराशि न‍िकाली गई। लेकिन, विकास के नाम पर खानापूरी हुई है। पूर्व प्रधानों से साठगांठ करके पुराने कामों का भुगतान कर दिया गया। विशेष जांच टीम बनाकर जांच करा ली जाए तो पंचायत विभाग में बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है। मुख्य विकास अधिकारी आनंदवर्धन ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत                            धनराशि (लाख में)

भांडरी                                     12,11,172

गुरेर                                        16,72,687

इमरतपुर उधौ                           24,56,882

रतनपुर कलां                             72,24,251

देवा मुस्तकम                             25,88,525

बरबारा खास मुस्कतम                  11,47,400

सिरसखेड़ा                                  13,89,934

दलपतपुर                                   16,24,093

सरकड़ा खास                              16,70, 053

निलंबित आदेश के खिलाफ वरिष्ठ सहायक ने हाईकोर्ट में दी याचिका, आज होगी सुनवाई : जिला विकास अधिकारी का चार्ज संभालने के दौरान यशवंत सिंह ने वरिष्ठ सहायक मुहम्मद नजीब को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ वरिष्ठ सहायक ने हाईकोर्ट में शरण ली है। आज याचिका पर सुनवाई होनी है। इसके बाद ही आगे का फैसला होगा।

यह है आरोप : यह आरोप लगा है कि नजीब ने स्वर्गीय हरिसिंह, ग्राम विकास अधिकारी की जीपीएफ पास बुक में प्रविष्टियां त्रुटिपूर्ण की। उन्होंने अपने दायित्वों काे नहीं निभाया। इसकी वजह से हरिसिंह के देयों का भुगतान नहीं हो पाया है।

डीपीआरओ ने कार्यभार संभाला : एटा से तबादला होकर आए जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीपीआरओ का काम देख रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने उन्हें चार्ज सौंपा। डीपीआरओ ने काम संभालते ही कहा कि ग्राम पंचायतों में बिना भेदभाव के विकास कार्य होंगे। किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यभार संभालने के बाद डीपीआरओ ने स्टाफ के साथ बैठक करके सभी को अपने काम का तरीका भी बता दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.