Move to Jagran APP

गजरौला में शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल, देखिये क्या रही झगड़े की वजह

गजरौला के गांव नवादा में शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं मुहल्ला आजादनगर में भी एक युवक को पीटकर घायल कर दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 05:35 PM (IST)
गजरौला में शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल, देखिये क्या रही झगड़े की वजह
आजादनगर में भी एक युवक को पीटा, घायलों का सीएचसी कराया गया मेडिकल।

मुरादाबाद, जेएनएन। गजरौला के गांव नवादा में शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं मुहल्ला आजादनगर में भी एक युवक को पीटकर घायल कर दिया।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के गांव सतपाल के पुत्र अनिल व महेंद्र के बीच गाली-गलौच करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि अनिल ने महेंद्र को गाली दे दी। इस बात पर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे को मारपीट करने पर उतारू हो गए। मारपीट में एक पक्ष के अनिल, सतपाल, सुनील, विपिन, प्रेमपाल व सावित्री घायल हो गए। घटना के बाद घायल पक्ष के लोग थाने में पहुंच गए। यहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मामले की तहरीर भी थाने में दे दी। उधर, मुहल्ला आजादनगर में जोगिंद्र नामक युवक को पीटकर घायल कर दिया। उसने भी थाने में तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सभी मामलों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.