रामगंगा में अवैध खनन जारी, पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए दो डंपर
Illegal mining in Ramganga तमाम प्रयासों के बावजूद रामगंगा में अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है। अगवानपुर क्षेत्र में रामगंगा के तट पर अर्से से खनन चल रहा है। स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।
मुरादाबाद। अवैध खनन पर लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिले के अगवानपुर में सिविल लाइंस पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में दो डंपर पकड़ा। दोनों डंपर सीज कर दिए गए हैं। इससे खनन माफिया में हड़कंप मचा है।
अगवानपुर क्षेत्र में रामगंगा के तट पर अर्से से खनन चल रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। सोमवार को खनन निरीक्षक विष्ट यादव ने अगवानपुर में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रेत से भरे दो डंपर पकड़े गए। दोनों वाहन अगवानपुर पुलिस को सौंपे गए। चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि दोनों को सीज कर दिया गया है। जबकि खनन निरीक्षक ने बताया कि दोनों डंपर अवैध रूप से रेत व बालू भरते मिले। डंपर सीज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है।