Move to Jagran APP

अगर आप भी बचना चाहते हैं बीमारियों से तो इन चीजों को अब अपनी आदत में कीजिए शुमार

कोरोना संक्रमण की वजह से समाज में कई तरह के बदलाव देखने को मिले। लोगों ने संक्रमण के डर से सफाई के तरीके अपनाए तो पहले से बीमार मरीजाें को छोड़ दें तो वायरल बीमारियों की चपेट में कम लोग आए।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 07:30 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 01:24 PM (IST)
अगर आप भी बचना चाहते हैं बीमारियों से तो इन चीजों को अब अपनी आदत में कीजिए शुमार
पिछले साल की जिला अस्पताल की ओपीडी की तुलना में साढ़े 11 हजार मरीजों की कमी आई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की वजह से समाज में कई तरह के बदलाव देखने को मिले। लोगों ने संक्रमण के डर से सफाई के तरीके अपनाए तो पहले से बीमार मरीजाें को छोड़ दें तो वायरल बीमारियों की चपेट में कम लोग आए। पिछले साल की जिला अस्पताल की ओपीडी की तुलना में साढ़े 11 हजार मरीजों की कमी आई है। कोरोना वायरस समाप्त होने के बाद भी हम सभी को घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना है, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना है और 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने की आदत को बनाए रखना है। डॉक्टरों का कहना है कि यह नियम सिर्फ आपको कोरोना से हीं नहीं बचाएगा बल्कि दूसरी बीमारियों से भी रक्षा करेंगे क्योंकि ज्यादातर बीमारी गंदगी से ही होती है। कुछ बीमारियां इंफेक्शन की वजह से होती हैं। ऐसे में अगर आप साबुन से हाथ धोना, शारीरिक दूरी बनाना और मास्क पहनने जैसे नियम का पालन करेंगे तो इन बीमारियों से खुद का बचाव कर सकेंगे। 

loksabha election banner

 जिला अस्पताल में जनवरी 2020 की ओपीडी

बीमारी,                                 मरीज संख्या

बुखार,                                    8,350

सर्दी-खांसी                              2010

टीबी परीक्षण                          3,273

हड्डी रोग                              5600

नेत्र रोग                              5,300

कुल                                   24, 533

जिला अस्पताल में जनवरी 2021 की ओपीडी

बीमारी            मरीज संख्या

बुखार                3,350

सर्दी-खांसी         2080

टीबी परीक्षण     1,483

हड्डी रोग         2800

नेत्र रोग         3,120

कुल            12, 833 

क्या कहना है अधिकारियों का 

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों ने मास्क का शिद्दत से प्रयोग किया तो वायरल बीमारियों की चपेट में भी कम आए। इस वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हुई।

डॉ. कल्पना सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक

कोरोना संक्रमण ने हाईजीनिंग करना सिखा दिया है। इसका मतलब ये है कि स्वस्थ रहने के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। 20 सेकंड तक हाथ धोने की आदत को नहीं बदलें।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.