ट्रेन दुर्घटना को रोकेगा हॉट एक्सेल
मुरादाबाद (प्रदीप चौरसिया) रेल मंत्रालय भले ही ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए विशेष ध्यान न दे, लेकिन हादसे रोकने के प्रति काफी गंभीर है। इसके लिए मैनुअल के बजाय आधुनिक उपकरण और डिजिटल इंडिया का सहारा लिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड की टीम के अध्ययन में आया है कि पहिया गर्म (हॉट एक्सेल) से दुर्घटनाएं बढ़ी है। रेलवे ने अब ऐसा उपकरण बनाया है जो पहिया गर्म होने से पहले ही भविष्वाणी कर देगा। इसका नाम हॉट एक्सेल रखा गया है। देश भर के प्रमुख 75 स्टेशनों पर इस उपकरण को लगाया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल में यह उपकरण बरेली में लगाया जाएगा।
मुरादाबाद (प्रदीप चौरसिया)
रेल मंत्रालय भले ही ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए विशेष ध्यान न दे, लेकिन हादसे रोकने के प्रति काफी गंभीर है। इसके लिए मैनुअल के बजाय आधुनिक उपकरण और डिजिटल इंडिया का सहारा लिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड की टीम के अध्ययन में आया है कि पहिया गर्म (हॉट एक्सेल) से दुर्घटनाएं बढ़ी है। रेलवे ने अब ऐसा उपकरण बनाया है जो पहिया गर्म होने से पहले ही भविष्वाणी कर देगा। इसका नाम हॉट एक्सेल रखा गया है। देश भर के प्रमुख 75 स्टेशनों पर इस उपकरण को लगाया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल में यह उपकरण बरेली में लगाया जाएगा। क्या होता हॉट एक्सेल
ट्रेन का पहिया लोहे का होता है जो लोहे के ही एक्सेल (धुरा) से जुड़ा होता है। गाड़ी चलने पर पहिया और एक्सेल के घर्षण से लोहा लाल होता है और अधिक गर्म होने लगता है। लोहा पिघले न इसके लिए पहिये और एक्सेल पर कठोर लोहे की परत चढ़ी होती है। यह परत जब हट जाती है तो लोहा पिघलने लगता है। इससे ट्रेन दुर्घटना होती है। स्वचालित उपकरण करेगा निगरानी
रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने हॉट एक्सेल होने से पहले जानकारी करने के लिए आधुनिक उपकरण तैयार किया है। यह उपकरण स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के पहिये, एक्सेल का एक्स-रे करेगा और अध्ययन करेगा। साथ ही गर्म होने की जानकारी देगा। जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन उस बोगी को अलग कर देगा और उसे वर्कशॉप भेजेगा। बोले मंडल रेल प्रबंधक मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल का कहना है कि रेलवे बोर्ड देश के 75 प्रमुख स्टेशनों में उपकरण लगाने जा रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल में बरेली स्टेशन पर यह उपकरण लगाया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है। चालू वित्तीय वर्ष में यह उपकरण लगा दिया जाएगा। हॉट एक्सेल से ट्रेन दुर्घटनाओं में कमी आएगी।