कंटेनमेंट जोन में खुला मिला अस्पताल, पूछने पर चिकित्सक करने लगे बहस, मुकदमा
63587 वाहनों का चालान काटा जा चुका है। 1461 वाहन सीज हो चुके हैं। शमन शुल्क के रूप में एक करोड 49 लाख 58 हजार 910 रुपये की वसूली हो चुकी है।
मुरादाबाद, जेएनएन। कंटेनमेंट जोन में खुले अस्पताल को बंद करने पहुंची सीओ कटघर पूनम सिरोही से डॉक्टर राजेश सिहं की नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर अस्पताल को बंद करा दिया।
सीओ ने बताया कि गुरुवार को वह एसीएम और प्रभारी निरीक्षक कटघर के साथ फोर्स लेकर कंटेनमेंट जोन में भ्रमण कर रही थीं। इस दौरान लाजपतनगर पहुंची तो स्पर्श नर्सिंग होम खुला हुआ था। उसमें मरीजों की भीड़ लगी थी। शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा था। उन्होंने डॉक्टर राजेश ङ्क्षसह से कंटेनमेंट जोन में अस्पताल बंद करने को कहा तो वह बहस करने लगे। उनका कहना था कि हमारा अस्पताल बंद नहीं हो सकता। इस पर डॉक्टर के खिलाफ कोरोना संक्रमण के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराकर अस्पताल को बंद करा दिया है। महामारी अधिनिमय और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा भी इस मुकदमे में बढ़ाई जा रही हैं। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन डॉक्टर की पत्नी पूनम ङ्क्षसह के नाम से है। उनका नाम भी मुकदमे में बढ़ेगा।
एसएसपी ने हॉटस्पाट का दौरा किया, सख्ती बरतने के आदेश
अनलाक फेज वन व हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोपितों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई रही है। गुरुवार को एक तरफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने जहां शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को आगाह किया, वही वाहन चेङ्क्षकग के दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की, जो मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने से परहेज कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कटघर थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट डबल फाटक सीतापुरी का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉटस्पाट क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों का पूर्णत: पालन कराए जाने को कहा। एसएसपी ने दुर्गेशनगर का भी भ्रमण किया। उधर, जिले में 63 स्थानों पर चेङ्क्षकग के दौरान अनलाक फेज वन के उल्लंघन पर पुलिस ने 39 आरोपितों की गिरफ्तारी की। 1,529 वाहन चालकों से पूछताछ की। 199 वाहनों का चालान काटा। एक वाहन सीज भी कर दिया। वाहन चालकों से शमन शुल्क के रूप में 1,88,300 रुपये की वसूली की गई। लाकडाउन अवधि से लेकर अब तक मुरादबाद में 7,859 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। 2,68,726 वाहन चालकों को रोक कर पुलिस ने पूछताछ की है।
खुद ही लोगों को मास्क लगाना चाहिए
एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि पुलिस भी कहां तक लोगों को समझाए। खुद भी लोगों को सोचना चाहिए कि मास्क गले में लटकाने के लिए नहीं है। बल्कि उसे मुंह पर लगाकर ही घरों से निकलें। लोगों के लापरवाह रवैये से ही कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है।मास्क लगाने को कहो तो पढ़े लिखे लोग भी बहाना करने लगते हैं। दुकानों पर बिना मास्क के बैठ रहे हैं। यदि खुद ही लोगों ने अपने आप को नहीं बदला तो अच्छे परिणाम नहीं होंगे। हम सभी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए पुलिस की सख्ती का इंतजार करने के बजाए लोग खुद ही नियमों का पालन करें। ताकि आप और आपके परिवार के साथ समाज के सभी लोग भी सुरक्षित रहें।