Move to Jagran APP

ईद पर मिठास भर रही होम डिलीवरी से मिली सेवई Sambhal News

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस बार ईद की चमक थोड़ी फीकी है। होम डिलीवरी कर सेवई पहुंचायी जा रही है। कई संस्थाएं भी इसके लिए मदद कर रही हैं।

By Ravi SinghEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:45 AM (IST)
ईद पर मिठास भर रही होम डिलीवरी से मिली सेवई Sambhal News
ईद पर मिठास भर रही होम डिलीवरी से मिली सेवई Sambhal News

सम्भल,जेएनएन। दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। कोरोना ने ईद की चमक भी फीकी कर दी है। सम्भल में भी ईद में वो रौनक नहीं रही जो बीते सालों में हुआ करती थी। सराय तरीन, नई सराय, पेपट पूरा, शाहबाजपुर खुर्द जैसे इलाके हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित हैं,ऐसे में शहर की तमाम दुकानें बंद हैं। अब लोगों तक ईद की सेवई कैसे पहुंचे इसके लिए जागरूक लोगों ने पहल शुरू कर दी। मियां सराय में शहर विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल ने जहां कमान संभाली, वहीं दीपा सराय, नखासा आदि क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आईं। मियां सराय में तो विधायक पुत्र ने खुद ही सेवई की पैकिंग शुरू कर दी। एक तरफ वह सेवईं पैक करते तो उनकी टीम के बाकी सदस्य उसे बाइक व साइकिल के जरिए लोगों तक पहुंचाते। विभिन्न घरों में जाकर इन लोगों ने सेवई उपलब्ध कराई। ईद को लेकर जहां हर तरफ खुशी का माहौल है वहीं लाक डाउन के कारण ईद की चमक गायब है।

loksabha election banner

चमन सराय में बनती है सेवई

शहर के चमन सराय में बड़ी संख्या में सेवई बनाने का काम किया जाता है। ईद के त्योहार पर तो सेवई बनाने की गति और तेज हो जाती है। कारोबारी हाजी रईस कहते हैं कि लाकडाउन के कारण दिक्कत हुई, फिर भी इस बार भी पिछले साल की तरह की सेवई बनाई गई। यहां से विभिन्न संस्थाओं ने आर्डर दिया था। उन सभी लोगों को इसे उपलब्ध कराया गया। चमन सराय के अलावा सराय तरीन व दीपा सराय में भी सेवई बनाने का काम किया जाता है। त्योहार न होने पर यह लोग सेवई की पैकिंग कर उसे परचून की दुकानों पर भी सप्लाई करते हैं। जहां से वह बिक्री के लिए उपलब्ध होती है।

ईद पर होती है सबसे ज्यादा बिक्री

सेवई कारोबारी रोबिन कुमार का कहना है कि सबसे ज्यादा बिक्री ईद पर होती है। लेकिन इस बार लॉकडॉउन की वजह से कारोबार मंदा रहा। कल रात बिक्री में कुछ तेजी आई है। होम डिलेवरी भी कर रहे है। जिस किसी व्यक्ति का भी फोन आता है। उसका एड्रेस लेकर वहां पर भिजवा देते हैं। अकरम ने बताया कि ईद पर फोन करके सेवई का आर्डर दिया था. सुभाष ने कहा कि चांद रात में सेवई की ज्यादा बिक्री होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.