मुरादाबाद में विधि-विधान के साथ एसएसपी ने किया होलिका दहन, पुलिस लाइन परिसर में होली की धूम
होलिका दहन की धूम महज महानगर में ही नहीं बल्कि पुलिस लाइन परिसर में भी मची रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने विधि विधान के साथ होलिका दहन किया। होली का उल्लास पुलिस लाइन में सुबह से ही छाया रहा।
मुरादाबाद, जेएनएन। होलिका दहन की धूम महज महानगर में ही नहीं, बल्कि पुलिस लाइन परिसर में भी मची रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने विधि विधान के साथ होलिका दहन किया। पुलिस लाइंस परिसर में होलिका दहन का आयोजन देर रात किया गया।
पुलिस लाइंस परिसर स्थित मंदिर के पुजारी पवन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। पूजन अर्चन के बाद एसएसपी ने होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित की। इसके बाद होलिका धू धूकर जलने लगी। इस मौके पर पुलिस लाइंस परिसर में रहने वाले पुलिस कर्मी और उनके स्वजन के अलावा एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार व आरआइ इंद्रवीर सिंह मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सुबह से ही छाया रहा उल्लास
पुलिस लाइन परिसर में सुबह से ही होली का उल्लास छाया रहा। पुलिस कर्मियों ने रात से ही बधाई संदेश भेजने शुरू कर दिए थे। वक्त गुजरने के साथ कर्मचारियों के उमंगों में और इजाफा होता जा रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से पहले की तुलना में कार्यक्रमोंं का का ज्यादा आयोजन नहीं होगा।
यह भी पढ़ें :-