Move to Jagran APP

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का फिर विवादित बयान, बोले- बच्चियों पर नियंत्रण के लिए हिजाब का प्रयोग जरूरी

यूपी के संभल से सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने हिजाब को लेकर कहा कि लड़कियों के लिए यह जरूरी है। जब बेटियां बड़ी होती हैं तो उन्हें नियंत्रित करने के लिए हिजाब जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्‍कृति पर यूरोपियन संस्‍कृति भारी पड़ती जा रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Apr 2022 09:30 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2022 08:51 AM (IST)
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का फिर विवादित बयान, बोले- बच्चियों पर नियंत्रण के लिए हिजाब का प्रयोग जरूरी
सम्भल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार फिर विवादित बयान दिया।

सम्भल, जेएनएन। लगातार अपने बयान के जरिए सुर्खियों में रहने वाले सम्भल से समाजवादी पार्टी से लोकसभा सदस्य डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने अब हिजाब के साथ ही रामायण व अजान को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके अलावा कुशीनगर में भाजपा के जीत पर मिठाई बांटने वाले युवक की हत्या पर भी टिप्पणी की है।

loksabha election banner

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने हिजाब को लेकर कहा कि लड़कियों के लिए यह जरूरी है। जब बेटियां बड़ी होती हैं तो उन्हें नियंत्रित करने के लिए हिजाब जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्‍कृति पर यूरोपियन संस्‍कृति भारी पड़ती जा रही है। जबकि इस्लाम में इतना खुलापन गलत है।

सपा सांसद ने अजान को लेकर उपजे नए विवाद में भी अपनी बात रखी और इसकी तुलना रामायण से की। बोले कि अजान को कुछ मिनटों में खत्म हो जाता है। ऐसे में उसका विरोध क्यों जबकि रामायण तो 24 घंटे चलता है। अजान को लेकर विवाद खड़ा करना देश में नफरत फैलाने की साजिश है।

इसके पहले भी सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर यानी 21 साल करने पर भी विवादित बयान दिया था। लड़कियों की शादी की उम्र के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद उन्‍होंने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वे और ज्यादा आवारगी करेंगी।

कुशीनगर में बाबर की हत्या को भी शफीकुर्रहमान ने सही ठहराया था। भाजपा समर्थक बाबर की हत्या के बाद उन्होंने कहा था कि वह जो कर रहा था वो गलत था। उन्होंने कहा था कि बाबर ने भाजपा के जीत का जश्न मनाकर गलत किया था। 

इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी थी। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.